
रामपुर. किसानों की जमीन कब्जाने के आरोपों में घिरे सपा सांसद आजम खान की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई टल गई है। अब उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 29 अगस्त को होगी। बताया जा रहा है कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण न्यायिक कार्य नहीं होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी है। इस संबंध में जिला शासकीय अधिवक्ता का कहना है कि अब आजम खान की अग्रिम जमानत पर गुरुवार को सुनवाई होगी। इसके साथ ही जौहर विश्वविद्यालय गेट के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। वह भी अब बुधवार को होगी।
बता दें कि समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान पर किसानों की जमीन कब्जाने और उसे जौहर यूनिवर्सिटी में मिलाने के आरोप में 28 केस अजीमनगर थाने में दर्ज हैं। इनके अलावा भी कई अन्य धाराओं में भी उनके खिलाफ मुकदमे हैं। इनको लेकर हाल ही में सांसद आजम खान ने अपने अधिवक्ता के जरिये जमीनों पर कब्जे से जुड़े 5 मामलों में अग्रिम जमानत को लेकर प्रार्थना पत्र दाखिल किए थे।
इन सभी मामलों में शनिवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ताओं ग्राम न्यायालय खोले जाने के विरोध में न्यायिक कार्य नहीं करते हुए हड़तार पर बैठ गए। इसके चलते आजम खान की सुनवाई नहीं हो सकी। जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) का कहना है कि अब उनके मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। इसके साथ ही सपा सांसद के करीबी पूर्व पुलिस अधिकारी आले हसन खान की अग्रिम जमानत पर भी 29 अगस्त को ही सुनवाई की जाएगी।
विश्वविद्यालय के गेट को तोडऩे के मामले में सुनवाई बुधवार को
बता दें कि जौहर विश्वविद्यालय गेट मामले को लेकर भी शनिवार को ही सुनवाई होनी थी, लेकिन वह भी अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण 28 अगस्त तक के लिए टल गई है। दरअसल, एसडीएम सदर ने जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार को अवैध मानते हुए तोड़ने के आदेश जारी किए थे। इसके खिलाफ सपा सांसद आजम खान हाईकोर्ट चले गए थे। साथ ही सेशन कोर्ट में भी याचिका लगाई थी। शासकीय अधिवक्ता राजस्व अजय तिवारी का कहना है कि अब इस मामले में भी बुधवार को ही सुनवाई की जाएगी।
Published on:
25 Aug 2019 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
