7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक महीने में तीसरी बार थाने में पेश हुए आजम खान, बोले- ‘मैं अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं’, देखें वीडियो

Highlights: -Azam Khan ने SIT की टीम के बीच जाकर उनके सवालों के जवाब देने का दावा किया -वहीं SIT TEAM के अधिकारियों की मानें तो AZAM ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया -एक महीने में यह तीसरा मौका है जब आजम खान को अपने बयान दर्ज कराने थाने में पेश हुए

less than 1 minute read
Google source verification
azam-khan.jpg

रामपुर। समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के रामपुर (rampur) आजम खान (azam khan) शुक्रवार को फिर एक बार महिला थाने पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसआईटी की टीम (sit team) के बीच जाकर उनके सवालों के जवाब देने का दावा किया। वहीं एसआईटी टीम के अधिकारियों की मानें तो आजम खान ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। एक महीने में यह तीसरा मौका है जब आजम खान को अपने बयान दर्ज कराने थाने में पेश होना पड़ा।

यह भी पढ़ें: कार मार्केट में रोज की तरह हो रहा था काम, तभी मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

थाने से बाहर निकलने पर आजम खान ने कहा कि अंदर उन्होंने बहुत सारे सवालों के जवाब दे दिए हैं। 1 दिन का समय और उन्होंने मांगा है। जिसमें वह बचे हुए सवालों का जवाब देंगे। इसके लिए अधिकारियों द्वारा उन्हें अनुमति भी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि एसआईटी की टीम ने उनसे तीन सेशन में सवाल किए। जिनमें से दो सेशन के मैंने जवाब दे दिए। अभी एक के जवाब देने बाकी हैं। उसके लिए एक और दिन मांग गया है। मैं उन अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे और समय दिया।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर आया ऐसा वीडियो, पुलिस ने तुरंत लगा दी दौड़, देखें वीडियो

वहीं एस आईटी टीम के प्रभारी व ब्यान दर्ज करने वाले आईपीएस अफसर सत्यजीत गुप्ता बोले कि सांसद आजम खान ने अभी तक कोई भी सवाल का जवाब नहीं दिया है। बता दें कि किसानों की जमीन कब्जाने, किसानों को धमकाने के आरोप में उनपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें से कोर्ट ने 29 मामलों में आजम खान को राहत मिली है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग