13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking- अखिलेश यादव से मिलने आए सपाइयों से पुलिस ने कह दी ऐसी बात कि हो गया हंगामा- देखें वीडियो

Highlights Akhilesh Yadav ने Rampur दौरे के दूसरे दिन धर्मगुरुओं से की मुलाकात Azam Khan के हमसफर रिजॉर्ट में किया था रात्रि विश्राम रिजॉर्ट में कई वकीलों से भी मुलाकात की Akhilesh Yadav ने

less than 1 minute read
Google source verification
vlcsnap-2019-09-14-14h20m08s561.png

रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने रामपुर दौरे के दूसरे दिन धर्मगुरुओं से मुलाकात की। इस दौरान हमसफर रिजॉर्ट के बाहर सपाइयों व पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

शहर इमाम व शहर काजी से की मुलाकात

सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार शाम को रामपुर (Rampur) पहुंचे थे। रामपुर में उन्‍होंने सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) के हमसफर रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम किया था। शनिवार को उन्‍होंने हमसफर रिजॉर्ट में धर्मगुरुओं से मुलाकात की। इनमें शहर इमाम, शहर काजी, शहर मुफ्ती और आजम खान के कई प्रतिनिधि शामिल रहे। अखिलेश यादव ने रिजॉर्ट में कई वकीलों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:Akhilesh Yadav के बुलावे पर दूल्‍हा और बाराती बनकर पहुंचे ये सपा नेता

सपाइयों ने की अखिलेश यादव से मिलने की जिद

इस बीच रिजॉर्ट के बाहर सपा के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता जमा हो गए। उन्‍होंने अखिलेश यादव से मिलने की जिद की। इस पर वहां तैनात पुलिस बल ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें कानून-व्‍यवस्‍था का हवाला देते हुए वहां से दूर रहने का कहा। इसके बाद सपाइयों ने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस क‍र्मियों में जमकर नोकझोंक भी हुई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर