17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक-एक पेड़ लगाकर जमानत पर छूट गये ये आरोपी, जानिए क्या है पूरा मामला

Highlights इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया था गिरफ्तार कूड़ा डालने को लेकर मारपीट मामले में हुई थी दोनों की गिरफ्तारी इस शर्त पर स्वीकार की गई जमानत

less than 1 minute read
Google source verification
Symbolic Photo of Plantation

Symbolic Photo of Plantation

स्वार। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में गाली गलौच और मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिन्हें एसडीएम ने यहां पर एक-एक पौधा लगवाने की शर्त पर जमानत दे दी। उनके इस आदेश की लोग जमकर तारीफ कर रहे है।

कूड़ा डालने को लेकर मारपीट मामले में जेल गये थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, गांव मिर्जापुर निवासी उमराव व सुरेश के बीच सोमवार को कूडा़ डालने को लेकर विवाद हो गया था। इस मौके पर दोनों में गाली-गलौज और फिर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। जहां से दोनों को शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोर्ट में एसडीएम ने इस शर्त पर दे दी जमानत

मंगलवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने परगनाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के कोर्ट में हाजिर किया। यहां जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इस पर राकेश कुमार गुप्ता ने दोनों को आरोपियों को तहसील परिसर में एक-एक पौधा लगाने की शर्त पर जमानत दे दी। जिसके बाद से यह मामला तहसील में चर्चा का विषय बना है। अधिवक्ता समेत तहसील कर्मी एसडीएम के इस आदेश की तारीफ कर रहे हैं। इस मौके इरफान अली, मुजफ्फर अली, पुलिस कर्मी मौजूद रहे।