26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur Elections 2024: रामपुर में 47 साल बाद फिर उतरे छह प्रत्याशी, 1996 में सर्वाधिक 50 उम्मीदवारों में हुई थी चुनावी जंग

Rampur News: नवाबों के शहर रामपुर में इस बार छह प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। इससे पहले 1977 में इतने से प्रत्याशी मैदान में थे। इस बार सियासी समीकरण बदल गया है। अब देखना है कि जीत किसको मिलती है।

less than 1 minute read
Google source verification
six-candidates-again-in-rampur-after-47-years.jpg

Rampur Elections 2024

Rampur Elections 2024: रामपुर की सियासी पिच पर 47 साल बाद एक बार फिर छह खिलाड़ी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भी इतने ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। उस साल भारतीय लोकदल के राजेंद्र शर्मा को जीत मिली थी। अब देखना यह होगा कि 47 साल बाद जीत की चाबी किसके हाथ लगती है।


प्रत्याशियों की संख्या को लेकर जानकार बताते हैं कि 90 के दशक के बाद इतनी संख्या पहली बार कम रही है। प्रत्याशियों की कम संख्या होने के क्या परिणाम होंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल चुनावी मैदान में 47 साल बाद छह खिलाड़ी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। देखना यह होगा कि इसमें किसके सिर पर ताज सजेगा और किसको जनता नकारेगी।

यह भी पढ़ें:भाजपा के एससी मोर्चा के जिला मंत्री को मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


पिछले 17 आम चुनाव में रामपुर की सियासी रणभूमि में 219 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई है। सबसे ज्यादा 1996 के चुनाव में 50 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी। 17 दफा हुए चुनाव में दूसरी दफा छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 1977 में इतनी ही संख्या में प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।


बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग