14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खान अब बेचेंगे अपनी दुनाली बंदूक, जानिए क्यों

Highlights: -शासनादेश के बाद एक व्यक्ति रख सकता है दो लाइसेंसी हथियार -आजम के पास इन समय है तीन हथियार -दुनाली को बेचने के लिए आजम ने गत वर्ष प्रशासन को पत्र लिखा था

2 min read
Google source verification
2019_7image_16_40_305462150azamkhan-ll.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर। सीतापुर की जिला जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के वर्तमान सांसद आजम खान अब जल्द ही अपनी लाइसेंसी दुनाली बंदूक को बेचेंगे। रामपुर मजिस्ट्रेट ने एक पत्र सीतापुर जिला जेल में सांसद आजम खान को भेजा है। दरअसल बीते साल जून के माह में आजम खान ने सरकार के शासनादेश को लेकर अपनी दुनाली बंदूक को बेचने की इजाजत जिला कलेक्टर से मांगी थी। आजम की तरफ से एक पत्र जिला कलेक्टर को भेजा था गया। उसी पत्र पर अब जिला कलेक्टर के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट ने दुनाली लाइसेंसी बंदूक को बेचने को हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद अब आजम खान अपनी दुनाली बंदूक को कहीं भी भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें; चीनी मिल बिक्री घोटाला: मायावती के करीबी पूर्व MLC हाजी इकबाल की 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच

बता दें कि आजम खान के पास तीन लाइसेंसी हथियार हैं। जिनमें दो रिवाल्वर और एक दुनाली बंदूक है। सरकार का शासनादेश है कि अब कोई भी तीन लाइसेंस अपने पास नहीं रख सकता। इन सब चीजों को लेकर बीते जनवरी में एक पत्र जिले के 32 लोगों को लिखा गया। जिसमें पूर्व विधायक युसूफ अली, पूर्व मंत्री काजिम अली खान, मिलक की पूर्व नगर पालिका चेयरमैन शामिल हैं। इन सभी लोगों को कहा गया था कि शासनादेश के हिसाब से अब वह दो लाइसेंस ही अपने पास रख सकते हैं। जिनके पास दो से ज्यादा हैं, वह अपने करीबियों को ट्रांसफर कर सकते हैं या बेच सकते हैं। इसी क्रम में सभी लोगों ने अपने लाइसेंस अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर करा दिए, लेकिन सांसद आजम खान अपने बेटे के नाम नहीं करा पाए, क्योंकि उनके पास भी पहले से ही दो हथियार है। जिसके बाद आजम ने अपनी दुनाली बेचने की अनुमति प्रशासन से मांगी।

यह भी देखें: अर्जुन सहायक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी

अब फिर से दुनाली को लेकर चर्चा में आए आजम

गौरतलब है कि अपनी दुनाली बंदूक को लेकर अब आजम फिर से चर्चाओं में हैं। उनकी बंदूक की चर्चा अब जिले में लोगों की जुबान पर है। अभी तक सांसद आजम खान के खिलाफ 104 से ज्यादा अलग अलग थानों में केस दर्ज हुए हैं। तमाम सारे के केसों में उनको जमानत मिल चुकी है. जबकि दर्जनों भर केसों में उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है। आजम खान इन दिनों अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सीतापुर की जिला जेल में बंद। ऐसी स्थिति में उनकी दो नाली बंदूक खूब चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग