31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rampur Accident: रामपुर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौके पर मौत

Rampur Accident News: यूपी के रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Mohd Danish

•

Updated: 22 Feb 2025, 8:29 PM IST

Speeding car hits e-rickshaw in Rampur Accident

Rampur Accident: रामपुर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर..

Rampur Accident News Today: रामपुर के शहजादनगर में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक क्रेटा कार ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा को हाईवे पर 50 मीटर आगे तक घसीट ले गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक पिता और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी व दूसरी बेटी घायल हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।

ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर

बता दें कि थाना शहजादनगर इलाके के कमोरा गांव में परिवार एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उनके साथ ई-रिक्शा में उनकी पत्नी रुकसाना के अलावा बेटी राहीमीन (11) और छोटी बेटी अलीशा भी थी। जैसे ही ई-रिक्शा शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा बाइपास पर पहुंची तो रामपुर से बरेली की ओर जा रही क्रेटा कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:देसी शराब की दुकान में तोड़फोड़, युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट, मचा हड़कंप

जांच में जुटी पुलिस

टक्कर लगते ही कार ई-रिक्शा के ऊपर चढ़ गई और 50 मीटर तक कार चालक रौंदता हुआ ले गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार चारों लोग फंस गए। चीख-पुकार सुन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और ई-रिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद चारों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर्स ने शमशाद और राहीमीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अलीशा और रूकसाना को इलाज के लिए भर्ती कराया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस जांच में जुट गई है।