25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rampur News: रामपुर में रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद, 8 लोगों पर केस दर्ज

Rampur News: यूपी के रामपुर में रंजिश के चलते दो पक्षों विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग भी होने लगी। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
There was a ruckus between two parties due to rivalry in Rampur

रामपुर में रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ विवाद..

Rampur News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस के आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्षित शर्मा अपने दोस्त सतवीर राजपूत और मोहित श्रीवास्तव के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उनको रोक लिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी।

8 लोगों पर केस दर्ज

बता दें कि फायरिंग में हर्षित शर्मा और सतवीर राजपूत घायल हो गए थे। फायरिंग होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दोनों ओर से मिलीं तहरीर के आधार पर 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।