रामपुर

बिना दुल्हन वापस लौटी बारात, दूल्हे को काला बताकर शादी से किया इनकार

Rampur News: दूल्हे को काला बताकर दूल्हन पक्ष ने बरात लौटा दी। इसे लेकर बिचौलिया और दूल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं लड़की वाले दहेज में बाइक की मांग का आरोप लगा रहे हैं।

less than 1 minute read
Nov 08, 2023

Wedding Procession Returned: बतादें कि रामपुर जिले में दूल्हे को काला बताकर दूल्हन पक्ष ने बरात लौटा दी। इसे लेकर बिचौलिया और दूल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं लड़की वाले दहेज में बाइक की मांग का आरोप लगा रहे हैं। रामपुर से बरेली में सोमवार की शाम बरात गई थी। नाश्ता और खाने के बाद निकाह होने लगा तो दूल्हे को काला बताकर दुल्हन और उसके परिवार के लोगों ने निकाह करने से इनकार कर दिया।

मारपीट में महिलाएं भी चोटिल
रामपुर से बरेली जिले के कस्बा सिरौली में सोमवार की शाम बरात गई थी। नाश्ता और खाने के बाद निकाह होने लगा तो दूल्हे को काला बताकर दुल्हन और उसके परिजनों ने निकाह करने से इनकार कर दिया। देर रात तक दोनों पक्षों में कहासुनी होती रही। इस दौरान बिचौलिया और लड़की पक्ष के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष की कई महिलाएं भी चोटिल हो गईं।

दूल्हा कर रहा था बाइक की डिमांड
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा बाइक की मांग कर रहा था। दूल्हा पक्ष के लोग जो जेवरात लेकर आए थे। वह सोने और चांदी के नहीं, बल्कि किसी और धातु के थे। देर रात तक काफी जद्दोजहद के बाद भी निकाह नहीं हो पाया। देर रात को दूल्हा बिना दुल्हन के लौट आया। दोनों पक्षों की ओर से थाना सिरौली में तहरीर दी गई है। मंगलवार को भी दिनभर दोनों पक्षों में पंचायत चलती रही, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी।

Published on:
08 Nov 2023 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर