
rampur murder
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर ( rampur ) मोबाइल फोन (mobile phone) के विवाद को लेकर एक महिला ने दूसरी महिला की ( woman murdered ) चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ( rampur police ) ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और फिर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी महिला ने बताया मरने वाली महिला की बेटी ने उसके मोबाइल फोन काे पानी में गिरा दिया था।
घटना कोतवाली गंज के मोहल्ला सेजनी नानकार की है। यहां किराये पर दो महिलाएं अलग अलग रूम में अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। बीती रात मृतक महिला की बेटी से आरोपी महिला ने खाना बनाने की मदद मांगी। खाना बनाने की मदद के दौरान म्रतक की बेटी से आरोपी महिला का मोबाइल फोन पानी के जग में गिर गया जिसको लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला ने दूसरी महिला के गले में चाकू गोद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने महिला को घर में ही कैद कर लिया और फिर पुलिस बुला ली, पुलिस आरोपी महिला को थाने ले गई साथ ही म्रतक महिला की डेडबॉडी का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया महिला का पति ट्रक ड्राइवर है जो दूसरे शहर में गाड़ी पर गया था। महिला के पांच बच्चे हैं। इस घटना के बा से पांचों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Updated on:
18 Jul 2021 05:10 pm
Published on:
18 Jul 2021 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
