24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मातम में बदला शादी समारोह, छत की रेलिंग टूटी, तीन की मौत, आधा दर्जन गंभीर घायल

घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है...

less than 1 minute read
Google source verification
death

death

(रांची, गढ़वा): गढ़वा जिले में सदर थाना क्षेत्र के अचला नावाडीह गांव में बुधवार की रात्रि एक शादी समारोह अचानक मातम में तब्दील हो गया। द्वार पूजा के दौरान छत की रेलिंग टूटने से कन्या (वधू) के नाना समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शेष सभी को रांची रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना गत रात्रि करीब 10 बजे की है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में वधू के नाना रिटायर फौजी अशोक दुबे, परिजन इंद्रनाथ धर दुबे और शैलेश धर दुबे का नाम शामिल है। जबकि घायलों में मनोज धर दुबे की पुत्री ज्योति कुमारी, दीपक धर दुबे का पुत्र अंकित धर दुबे, सतीश धर दुबे की पुत्री मेघा कुमारी, श्रुति कुमारी, दिनेश धर दुबे की पुत्री मधु कुमारी एवं रेखा कुमारी का नाम शामिल है। अंकित का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। जबकि सभी लोगों को रांची रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इंद्रनाथ धर दुबे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य लोगों की मौत रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।


हादसे के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार अचला नावाडीह गांव में कमलेश धर दुबे की पुत्री की बारात आई थी। द्वार पूजा के दौरान छत पर भी काफी संख्या में महिलाएं थी। इसी दौरान छत का रेलिंग जो कमजोर था वह टूटकर गिर गया। जिस से नीचे खड़े उक्त सभी लोग दब गए। इन्हें आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।