26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कई राज्यों में सत्ता से हटने के बाद कांग्रेस की वापसी नहीं हुई-भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जेएनयू में देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी रहती है तो केरल और बंगाल में कम्युनिष्ट के यूपी में अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते-बोलते, साथ में चुनाव भी लड़ती है...

2 min read
Google source verification
bhupendra yadav

bhupendra yadav

(रांची): भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद भूपेंद्र यादव ने दावा किया है कि कांग्रेस की नीति, नियत और नेतृत्व से देश की जनता का मोह भंग हो चुका है। राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद भूपेन्द्र यादव ने शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश से समाप्त होती जा रही है।


उन्होंने कहा कि 1990 में बिहार, गुजरात से, 1980 में बंगाल से, 1970 में तमिलनाडू से सत्ता से बाहर हुई तो पुनः वापस नहीं आई। 2014 लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा।


भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जेएनयू में देश तोड़ने वालों के साथ खड़ी रहती है तो केरल और बंगाल में कम्युनिष्ट के यूपी में अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते-बोलते, साथ में चुनाव भी लड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विकास की प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाने के लिए पुनः 2019 में मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में मजबूत सरकार बनेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों का ही परिणाम है कि पार्टी 5 से बढ़कर 19 राज्यों में शासन में आई। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। देश में सभी क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। सबका साथ सबका विकास सरकार का लक्ष्य है। सर्वस्पर्शी कार्यक्रमों के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। पारदर्शिता और सुशासन का परिणाम है कि देश में करदाताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वच्छता एक जन आंदोलन बना है।


भाजपा सांसद ने कहा कि एनडीए की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कुशल मार्गदर्शन में गठबंधन एकजुट और मजबूत है। बिहार-झारखंड में सभी साथियों के साथ हम पुनः मजबूती के साथ चुनाव में उतरेंगे।


झारखंड सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली सरकार है तो सुशासन के 5 साल का कार्यकाल पूर्ण करने जा रही है। विकास के साथ भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन सरकार की विशेषता है। आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रवक्ता अनिल सिन्हा भी उपस्थित थे।