रांची। झारखंड में चतरा जिले के टंडवा एसडीपीओ एहतेशाम बकारीब की पहल पर जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने टंडवा थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान कोयला परिवहन कार्य मे लगे करीब डेढ़ सौ वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कोयलांचल क्षेत्र में अबतक की दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए परिवहन अधिकारियों ने 103 हाईवा जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि जब्त हाईवा टंडवा थाना क्षेत्र में संचालित आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य मे लगे थे।