27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM मनोनीत होने के बाद दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल गठन पर होगी चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह (Jharkhand News) के लिए सोनिया-राहुल समेत अन्य नेताओं को (Jharkhand Nominated CM Hemant Soren Reached To Delhi) देंगे (Hemant Soren To Invite Congress Leaders) आमंत्रण...  

less than 1 minute read
Google source verification
CM मनोनीत होने के बाद दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल गठन पर होगी चर्चा

CM मनोनीत होने के बाद दिल्ली पहुंचे हेमंत सोरेन, मंत्रिमंडल गठन पर होगी चर्चा

(रांची): झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में हेमंत सोरेन कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा करेंगे और शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा स्टार प्रचारक राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को आमंत्रण देंगे।

नई दिल्ली रवाना होने के पहले रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए वे दिल्ली जा रहे है।

इधर बुधवार सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को सूबे का मुख्यमंत्री मनोनीत कर दिया है। राज्यपाल ने बुधवार को उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण भी दिया। इससे पहले मंगलवार की रात को हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड विकास मोर्चा के 50 विधायकों का हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र सौंप कर सरकार बनाने का दावा किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को अपराह्न एक बजे राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा।