24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर संपूर्ण राज्य खुले में शौच मुक्त घोषित

समारोह में करीब 2100 लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया...

2 min read
Google source verification
celebration

celebration

(रांची): झारखंड राज्य का 19वां स्थापना दिवस गुरूवार को मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संपूर्ण झारखंड को खुले में शौच से मुक्त किए जाने की घोषणा की। समारोह में राज्य के तीन जिलों देवघर, हजारीबाग और लोहरदगा को पूर्ण रूप से विद्युतीकृत किए जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर अरबों रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन के साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। समारोह में करीब 2100 लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को कई सौगात दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों की आदतों में भी अब बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने हर घर तक बिजली पहुंचाने के अपने वायदों को पूरा करते हुए राज्य के तीन जिलों देवघर, लोहरदगा और हजारीबाग को पूर्ण रूप से विद्युतीकृत होने का भी ऐलान किया।


सरकार का दामन साफ—सीएम

इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और अब तक इस पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम कर रही है और अब तक इस पर एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है।

बदली है राज्य की छवि

उन्होंने कहा कि आज न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में झारखण्ड की छवि बदल चुकी है। अब कोई झारखण्ड को भ्रष्टाचार या नक्सलवाद के लिए याद नहीं करता। आज पूरी दुनिया में राज्य के विकास की चर्चा होती है। आज लोग झारखंडवासी होने पर गर्व कर सकते है, आज लोग पूरी दुनिया में डंके की चोट पर कह सकते हैं कि झारखण्ड सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं हैं, आपका मुख्यसेवक कल भी बेदाग था, आज भी बेदाग है और कल भी बेदाग ही रहेगा।


इतने लोगों को रोजगार देने की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रोजगार की बात करें तो अभी तक एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है जिसमें से 95 फीसदी से ज्यादा लोग झारखण्डवासी हैं। इसके अलावा सखी मंडल के माध्यम से 16 लाख बहनों को स्वरोजगार, मुद्रा लोन के जरिए साढ़े चौदह लाख, कौशल विकास के जरिए 90 हजार से ज्यादा और मोमेंटम झारखण्ड के जरिए 50 हजार प्रत्यक्ष तथा डेढ़ लाख अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर निजी क्षेत्र में 1 लाख रोजगार देने का लक्ष्य है।


मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के विकास में झारखंड का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जनता को चुनी हुई सरकार से आकांक्षाएं होती है, जिसे पूरा करने में सरकार लगी है। इस दौरान झारखंड और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।