
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हुई गैंग रेप का शिकार, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा,नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हुई गैंग रेप का शिकार, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा,नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा हुई गैंग रेप का शिकार, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा
(रांची): रांची के कांके थाने क्षेत्र अंतर्गत रांची-पतरातु रोड स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की 25 वर्षीय एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियो के पास से एक देशी पिस्तौल, देशी कट्टा, गोली, घटना में इस्तेमाल किए गए बाइक, कार और 8 मोबाइल बरामद किए गए है। आरोपियों के पास से पीड़िता का छीना गया मोबाइल भी जब्त किया गया है।
पीड़िता की ओर से बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। प्राथमिकी में बताया गया है कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ रिंग रोड किनारे मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे बैठकर बातचीत कर रही थी, इसी दौरान आसपास कुछ अज्ञात युवकों ने जबरन उसके पुरुष मित्र को वहीं रोक दिया और युवती को बगल के इट भट्ठे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बुधवार की देर रात तक छापेमारी की और 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गुरुवार को मामला उजागर किया। गिरफ्तार सभी आरोपी कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के रहने वाले है।
Published on:
28 Nov 2019 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरांची
झारखंड
ट्रेंडिंग
