24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड की राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी गई दिल्ली, भाजपा में होंगी शामिल?

राजद की प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी और उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है...

less than 1 minute read
Google source verification
annpurna devi file photo

annpurna devi file photo

(रांची): राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार को सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। दिल्ली में वे भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं से मिलेंगी और और उनके भाजपा में शामिल हो जाने की संभावना है।


राजद की प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी और उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इस संबंध में अन्नपूर्णा देवी की ओर से अभी तक भाजपा में जाने की पुष्टि नहीं की गई, वहीं राजद के अन्य नेताओं का दावा है कि पार्टी का कोई भी नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल नहीं होगा। इन्हीं अटकलों के बीच रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाईअड्डे से अन्नपूर्णा देवी दिल्ली के लिए रवाना हुई।


इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोडरमा या चतरा संसदीय सीट से टिकट मिलने का आश्वासन के बाद ही अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा में शामिल होने जा रही है। ऐसी चर्चा है कि अन्नपूर्णा देवी के साथ राजद के कई अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल होंगे। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह, पूर्व विधायक जर्नादन पासवान समेत कई अन्य नेताओं के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।


गौरतलब है कि तीन-चार दिन पहले भी अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई थी, लेकिन दूसरे दिन अन्नपूर्णा देवी ने इसका खंडन किया था, हालांकि इस दौरान वह लगातार अपनी बीमारी का बहाना बनाते हुए मीडिया के सामने आने से बच रही थी, लेकिन रविवार शाम को मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आज देर शाम तक तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है।