इधर, पुलिस की कार्रवाई के डर से पत्थलगड़ी समर्थक गांव छोड़कर भाग गए हैं। उदबुरु में छापेमारी के दौरान पूरे गांव में एक बच्चा तक नजर नहीं आया। पत्थलगड़ी वाले गांवों में अपनी शासन-व्यवस्था चलाने के लिए पत्थलगड़ी का मास्टरमाइंड यूसुफ पूर्ति ने ग्रामीणों का ब्रेनवॉश कर दावा किया है कि पुलिस से निपटने के लिए 500 आदिवासी युवक-युवतियों की फौज तैयार है, मगर 5000 की जरुरत है।