12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रांची

Video: अफवाह ने फिर ली जान,थम नहीं रही मॉब लिंचिंग

Watch: झारखंड में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching In Jharkhand) थमने का नाम नहीं ले रही है, (Jharkhand Mob Lynching) एक छोटी सी अफवाह (Jharkhand News) ने फिर ले ली जान (Video Mob Lynching) ,कई घायल...

Google source verification

रांची: झारखंड के खूंटी जिले में मॉब लिंचिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के पांच संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कर्रा थाना क्षेत्र के जलटंडा सुआरी गांव में गोवंश की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर उग्र भीड़ ने तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी। घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सभी घायलों को इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया। वहीं अस्पताल में इलाज के क्रम में लापुंग थाना क्षेत्र के रहने वाले क्लान्तुस बारला की मौत हो गई। वहीं घायलों में लरता महुवाटोली निवासी फागु कच्छप तथा जलटंडा निवासी फिलिप होरो की स्थिति गंभीर बताई गई है।


पुलिस पहुंची…

घटना की सूचना मिलने पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी अमोल वेणकांत होमकर मौके पर पहुंचे। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में घायलों और उनके परिजनों की निशानदेही पर पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि खूंटी के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस-प्रशासनिक कर्रा में कैंप कर रहे है।

गोवंश वध की बात झूठी

बताया गया है कि मॉब लिंचिंग की घटना के बाद कर्रा थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दूसरी तरफ घायल फागु कच्छप ने गोवंश के वध के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। अस्पताल में भर्त्ती फागु ने पत्रकारों को बताया कि वह अपने पशु को बांधने के लिए ले जा रहा था, तभी कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई शुरू कर दी। उसने बताया कि यदि मौके पर पुलिस नहीं पहुंचती, तो उसकी मौत हो जाती।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड आतंकी ने खोले बड़े राज, पाक की मदद से भारत में यूं फैला रहे थे अलकायदा का जाल