24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड में प्यार में सूली चढ़ा दलित युवक, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Jharkhand Crime News: पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर बैटरी का ताला टूटा नहीं था। पूछताछ में सामने आया कि युवक एक लड़की से मिलने घर पहुंचा था, जहां परिजनों ने उसे देख लिया और मारपीट की।

2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Feb 24, 2026

Palamu lynching case, Dalit man killed in Jharkhand, BNS 103(2) mob lynching, Padwa police station case

झारखंड में दलित युवक की पीट-पीटकर की हत्या (Photo-AI)

Palamu lynching case: झारखंड के पलामू जिले में कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर एक 25 वर्षीय दलित युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक एक महिला से मिलने गांव गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया।

वहीं मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो मुर्मा गांव का रहने वाला था। शनिवार देर रात पदवा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में उसे बुरी तरह पीटा गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने क्या कहा?

पदवा थाने के प्रभारी ने बताया कि शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करते पकड़ा गया है और ग्रामीण उसे पीट रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक को चारपाई से बांधकर बेरहमी से मारा गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

चोरी की कहानी लगी संदिग्ध

जांच के दौरान चोरी की कहानी संदिग्ध लगी। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर बैटरी का ताला टूटा नहीं था। पूछताछ में सामने आया कि युवक एक लड़की से मिलने घर पहुंचा था, जहां परिजनों ने उसे देख लिया और मारपीट की। बाद में घटना को चोरी का रूप देने के लिए शोर मचाया गया, जिससे अन्य ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लड़की के चाचा को गिरफ्तार किया है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(2) (मॉब लिंचिंग) के तहत मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी परिवार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय से संबंधित हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

नेता प्रतिपक्ष ने लगाए आरोप

इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया और आरोप लगाया कि राज्य में दलितों, गरीबों और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।