2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वश्रेष्ठ पारा लीगल वॉलेंटियर से सम्मानित बसंती गोप का निधन

बसंती गोप द्वारा ना जाने कितने लावारिस शवों का दाह संस्कार करवाया गया एवं जिले भर के ना जाने कितने मानसिक रुप से विक्षिप्त लोगों का इलाज रांची भेजकर करवाया गया...

2 min read
Google source verification
photos from ranchi

photos from ranchi

(पत्रिका ब्यूरो,रांची): देश की सर्वश्रेष्ठ पारा लीगल वॉलेंटियर के रुप में सम्मानित बसंती गोप का शुक्रवार देर रात रिम्स में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को रांची से चाईबासा ले जाया गया।


इस गंभीर बिमारी ने ली जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंती गोप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। वह अत्यंत जुझारु एवं कर्मठ व्यक्तित्व की धनी थी एवं लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाली महिला थी। जिन्होंने जीवनपर्यंत असहाय लाचार व गरीबों तथा मानसिक रोगियों की सहायता की एवं कभी भी हिम्मत नहीं हारी तथा सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रही। यही कारण था कि बसंती गोप को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के हाथों देश की सर्वश्रेष्ठ पारा लीगल वालंटियर का सम्मान पाने का सौभाग्य मिला था।


मानसिक रुप से विक्षिप्त लोगों का सहारा थी गोप

बसंती गोप पिछले कई महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी, एवं उनका इलाज रिम्स रांची में चल रहा था। इलाज के दौरान रात्रि 12ः00 बजे के लगभग निधन हो गया है। बसंती गोप एक महान आत्मा थी। बेहसहारा लोगों के प्रति उनका बहुत ज्यादा लगाव था। उन्होंने उन लोगों की सबसे ज्यादा सेवा की जीनकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। ऐसे लोगों को देखकर वह बिना उनकी मदद किए नहीं रह पाती थी। मानसिक विक्षिप्त लोगों का इलाज करने के लिए वे सदैव तैयार रहती थी। उनके द्वारा ना जाने कितने लावारिस शवों का दाह संस्कार करवाया गया एवं जिले भर के ना जाने कितने मानसिक रुप से विक्षिप्त लोगों का इलाज रांची भेजकर करवाया गया। ऐसे कई लोग आज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए और सामान्य जीवन जी रहे है जो कभी मानसिक रूप से बिमार हुआ करते थे और जिनका इलाज दिवंगत बसंती गोप की सहायता से करवाया गया। उनका कार्य काफी सराहनीय रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Story Loader