वैदिक कथाओं के अनुसार रावण के द्वारा शिवलिंग को लंका ले जाने के क्रम में यहां शिवलिंग स्थापित हो गया। दूसरी तरफ ये चिता भूमि है, क्योंकि यहां शक्ति का हृदय कट कर गिरा था। ऐसे में ये पहले से ही तय था कि देवता शिव का शक्ति से मिलाप कराने में लगे थे और कहा जाता है सभी देवताओं ने मिलकर यहां बाबा बैद्यनाथ की स्थापना की थी। यहां आने वाले भक्तों को एक साथ हृदय पीठ और मनोकामनालिंग के दर्शन होते हैं, तभी तो शिव भक्त यहां 105 किलोमीटर चलकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने पहुंचते हैं और अपनी सारी मनोकामना पूरी करते हैं।