देवघर में श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। 2,000 पुलिस पदाधिकारी एवं 10,000 सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति मेला क्षेत्र में की गई है। इसके अलावा उनके द्वारा बताया गया कि एनडीआरएफ की टीम, रैफ की टीम, एसएसबी की पूरी कम्पनी, एटीएस की दो यूनिट, जेजे के एक पूरी यूनिट, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड् को लगाया गया है एवं बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी एनडीआरएफ के टीम को प्रतिनियुक्त की गयी है, ताकि किसी प्र्रकार के आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।