वहीं किसानों का कहना है कि जिस अनुपात में नीलगाय उनकी फसल को नुकसान पहुंचाती है, उससे काफी नगण्य मात्रा में प्रशासन की ओर से मुआवजा और क्षतिपूर्ति राशि मुहैय्या करायी जाती है। किसानों द्वारा नीलगायों द्वारा की जा रही फसल बर्बादी का उचित मुआवजा भुगतान की मांग की गई है और भविष्य में नीलगायों से नुकसान को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है। बारिश के साथ ही किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है, क्योंकि वे कड़ी मेहनत कर फसल लगाते हैं, लेकिन फसल तैयार होने के पहले ही नीलगाय इन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर देती हैं।