30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दबंगों के कब्जे वाली आदिवासियों की 45 बीघा जमीन फिर हुई उनके नाम

कलेक्टर के फैसले पर आदिवासियों सहित आमजन में खुशी, तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कलेक्टर ने शासन को लिखा पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sourabh Pathak

•

Updated: 29 Apr 2022, 10:28 AM IST

दबंगों के कब्जे वाली आदिवासियों की 45 बीघा जमीन फिर हुई उनके नाम

दबंगों के कब्जे वाली आदिवासियों की 45 बीघा जमीन फिर हुई उनके नाम


रतलाम। जिले की जावरा तहसील के ग्राम परवलिया में कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम के निर्देश पर प्रशासनिक अमले ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसके तहत दबंगों के कब्जे से आदिवासियों की लगभग 45 बीघा भूमि छुड़वाकर उनके वास्तविक भू स्वामी आदिवासियों को फिर से दिलाई गई है। आदिवासी व्यक्ति की जमीन गैर आदिवासी व्यक्ति के नाम अंतरित की जाती है तो अंतरण के पूर्व सक्षम पदाधिकारी की अनुमति आवश्यक होती है। बगैर अनुमति किया गया अंतरण स्वयमेव में अकृत तथा शून्य है।

कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता की धारा 50 में प्रदत्त शक्तियों के तहत आदेश पारित करते हुए करोड़ों रुपए मूल्य की लगभग 45 बीघा भूमि पुनः उनके वास्तविक स्वामी आदिवासियों के नाम दर्ज किए जाने का आदेश पारित किया है। एसडीएम जावरा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन दिया गया कि वर्ष 1960-61 के समय जो भूमि आदिवासियों के नाम थी, वर्तमान में वह गैर आदिवासियों के नाम चढ़ी हुई है और बगैर अनुमति के हस्तांतरण किया गया है।

तत्कालीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
कलेक्टर द्वारा जांच प्रक्रिया के तहत पक्षकारों को नोटिस दिया गया, जवाब प्राप्त किए गए और वास्तविक भूमि स्वामियों के पक्ष में आदेश पारित किया जाकर भूमि फिर से आदिवासियों के नाम हस्तांतरित कर दी गई है। इस प्रकार की गड़बड़ी तत्कालीन समय में जिन अधिकारियों द्वारा की गई थी उनके नाम शासन को प्रेषित किए गए हैं जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वास्तविक लोगों के नाम हुई भूमि
मिली जानकारी के अनुसार परवलिया की भूमि सर्वे नंबर 162 रकबा 3.920 हेक्टेयर भूमि समीउल्लाह पिता अमीर आजम खान के स्थान पर भुवान, अमरचंद पिता केशवराम के नाम दर्ज करने का आदेश पारित किया गया है। इसी प्रकार सर्वे नंबर 163 की भूमि मोईन पिता शेर मोहम्मद के स्थान पर अंबाराम पिता भैरव के नाम दर्ज करने का आदेश जारी किया गया है। इसी प्रकार भूमि सर्वे नंबर 61 रकबा 6 बीघा भूमि दिलावर के स्थान पर नानूराम के नाम दर्ज होगी। वर्तमान भूमि स्वामी रईस पिता मीर आजम के स्थान पर उसे पुनः अंबाराम पिता भेरा के नाम दर्ज किया जाएगा। सर्वे नंबर 153, 154 रकबा 3.920 हेक्टेयर भूमि राजाराम, ओमप्रकाश एवं जरीन खान के स्थान पर अंबाराम पिता भैरा के नाम दर्ज की जाएगी। इसी प्रकार 0.640 हेक्टेयर भूमि मीर आजम खान के स्थान पर पूर्व भूमि स्वामी नानूराम के वारिस बालू, बंसी, परसराम, भगतराम के नाम दर्ज की जाएगी।