रतलाम

कृषि उपज मंडी में अधूरा पड़ा सुविधाघर बना मयखाना

रतलाम। कृषि उपज मंडी में प्याज के लिए प्रस्तावित नवीन मंडी प्रांगण के निर्माण कार्य लचर व्यवस्था भेट चढ़ रहे हैं। समय सीमा निकलने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा हैं, अब तो अधूरे निर्माण स्थल मयखाने के रूप में तब्दिल हो गए है, जहां चारों तरफ शराब की बोतले नजर आ रही है।

less than 1 minute read
Oct 08, 2023
patrika news

किसान शेड का निर्माण का कार्य पिछले कई महिनों से कछवा गति से चल रहा है। इसी प्रांगण में प्याऊ और सुविधाघर का कार्य समय सीमा निकलने के तीन माह बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। काम बंद लेकिन अब सुविधाघर मयखाने के रूप में उपयोग होने लगा है। यहां अंदर और बाहर शराब की ढेरों बाटले पड़ी रहती है, क्योंकि यहां बैठकर असामाजिक तत्व शराब पीते रहते हैं।

बारिश में किसान होते रहे परेशान
पूर्व इंजीनियर राजेंद्रकुमार भावसार दावा करते रहे कि बारिश पूर्ण शेड निर्माण हो जाएगा, ताकि किसानों को परेशानी न हो, लेकिन शेड अब तक नहीं बना। जिम्मेदारों की अव्यवस्था के कारण बारिश के दौरान मंडी में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण अपनी उपज बचाने के लिए यहां वहां भागते रहे, तो कई बार उपज भिगने के कारण कम भाव में तो कभी विवाद की स्थिति तक निर्मित हो गई। मंडी कर्मचारी अमृतलाल सांखला ने बताया कि सुविधाघर व प्याऊ कार्य समय पर पूरा नहीं करने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया है। सड़क का कार्य भी नए इंजीनियर आ गए है शीघ्र पूरा करवाएंगे।

गोदाम गेट-चैनल शटर तोड़ने का मामला
कृषि उपज मंडी में कुछ व्यापारियों को प्याज से सुरक्षित रखने के लिए दिए गोदाम के गेट और चैनल शटर तो?ने के मामले में मंडी प्रशासन ने नोटिस तैयार कर लिए है, लेकिन अब साहब का इंतजार किया जा रहा है। वे आए तो नोटिस जारी किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मंडी प्रांगण प्रभारी प्रकाशचंद्र धानक व अन्य ने गोदाम के तोड़े गेट व चैनल शटर की स्थिति देखी और आठ गोदाम उपयोग कर्ताओं के नाम नोट कर लाए, जिन्होंने शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया।

Published on:
08 Oct 2023 09:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर