5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आटा चक्की बेल्ट में फंसी साड़ी से महिला के गले में बना फंदा, मौत

आटा चक्की बेल्ट में फंसी साड़ी से महिला के गले में बना फंदा, मौत

less than 1 minute read
Google source verification

रतलाम

image

kamal jadhav

Oct 19, 2019

आटा चक्की बेल्ट में फंसी साड़ी से महिला के गले में बना फंदा, मौत

आटा चक्की बेल्ट में फंसी साड़ी से महिला के गले में बना फंदा, मौत

रतलाम। गांव कांडरवासा में अनाज पीसने की चक्की चला रही महिला की साड़ी का पल्लू चक्की की मोटर के बेल्ट में आने से साड़ी का फंदा उसके गले में बन गया और महिला उसकी चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नामली पुलिस थाने के टीआई किशोर पाटनवाला ने बताया कांडरवासा गांव निवासी लालकुंवर पति दिलावरसिंह राजपूत गांव में ही आटा चक्की चलाती है।

शाम करीब साढ़े चार बजे वह अनाज पीस रही थी और उसकी दोनों लड़कियां घर में ही मौजूद थी। इसी दौरान अचानक ही महिला की साड़ी का पल्लू आटा चक्की की मोटर के बेल्ट में आ गया और वह उसमें लपेटा गई। महिला द्वारा पहनी हुई साड़ी उसके गले में फंदा बन गई। अचानक हुए घटनाक्रम से दोनों लड़कियां चिल्लाई तो आसपास के लोग भी एकत्रित हुए। पति दिलावरसिंह गांव में ही दूसरी जगह एक अन्य दुकान चलाते हैं। उन्हें भी सूचना देकर बुलया गया। पुलिस को भी इस दौरान सूचना दी गई। ग्रामीण और परिजन महिला को आटा चक्की के बेल्ट के फंदे से निकालकर जिला अस्पताल लेकर शाम करीब छह बजे पहुंचे जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस थाना नामली ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।