2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र के एक महल में चोरी के आरोपी राजस्थान से पकड़ाए

सैलाना पैलेस चोरी मंे प्रतापगढ़ से ३ युवकों को दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Nilesh Trivedi

•

Updated: 22 Apr 2018, 4:56 PM IST

patrika


रतलाम. जिले के सैलाना पैलेस महल में हुई चोरी के मामले में शनिवार को राजस्थान के प्रतापगढ़ शहर से 3 युवकों को पकड़ा है। सैलाना पैलेस महल मालिक विक्रमसिंह पिता दिग्विजय सिंह सैलाना ने रिपोर्ट कराई थी कि वे वर्तमान में निपलवुंड निपलिया इंदौर में रहते हैं। 10 दिसंबर 2017 को इंदौर से पैलेस सैलाना महल में परिवार सहित आए थे, फिर 23 दिसंबर 2017 को वापस मय परिवार के महल के हाल एवं कमरों पर ताले लगाकर इंदौर चले गए थे। इसके बाद 11 जनवरी 2018 को वापस मय परिवार के इंदौर से सैलाना आए तो महल के हाल का ताला खोलकर अंदर गए तो हाल व आसपास के कमरों का सामान बिखरा पड़ा हुआ था, इसके बाद पीछे तरफ जाकर देखने पर पीछे लोहे की जाली वाला दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, तथा ताला नहीं था व दरवाजे के नट बोल्ट भी खुले हुए थे। साथ ही करीब 3 लाख रूपए का माल गायब था। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सैलाना पुलिस लंबे समय की जांच के बाद शनिवार को प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस की मदद से शहर में 3 युवकों को पकड़ा व कई युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आई है। ये सामान हुए चोरी

विक्रम सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि चोरी में बेडरूम पलंग की प्लाई, एक पुरानी 12 बोर बंदूक लाइसेंसी व पत्नी चंदाकुंवर के नाम से दो लाइसेंस रायफलें इसमें एक अमेरिका वेनवेस्टर, 30 वर्ष पुरानी चांदी के चार ट्रॉफी वजन करीब 4 किलो व एक फूलदार चांदी का पुराना वजनी करीब 500 ग्राम व हाल में लगी साम्रगी 8 पुरानी तलवारें लोहे की ६ छोटे लोहे के पुराने भाले व 8 पुरानी लोहे की कटारें नहीं थी जो चोरी गया सामान करीबन 3 लाख रूपए का है। साथ ही 2 हाथी के दांत, हिरण के सींग व शेर के नाखून भी चोरी हुए है।

इनको पकड़ कर लाई पुलिस
चोरी मामले में प्रतापगढ़ से 3 युवकों को प्रतापगढ़ से सैलाना पुलिस अपने साथ लाई है। इसमें शनि पिता राजु बसौड़ निवासी सैलाना हाल मुकाम ससुराल तलाई मोहल्ला प्रतापगढ़, अनिल पिता राजु गाछा निवासी तलाई मोहल्ला प्रतापगढ़, अशोक पिता लक्ष्मण गाछा निवासी घाटोल हाल ससुराल तलाई मोहल्ला प्रतापगढ़ को सैलाना पुलिस पकड़ कर ले गई है। इस पूरे मामले में सैलाना थाना प्रभारी माधवसिंह ठाकुर ने बताया कि मामला अभी जांच में है।

सैलाना पुलिस का किया सहयोग
सैलाना महल में 23 दिसंबर 2017 से ११ जनवरी 2018 के बीच चोरी हुई थी। जिस पर थाना सैलाना से एएसआई शिवनाथसिंह राठौर मय सरकारी वाहन व उनका स्टॉफ थाने पर आए। यहां पर पूछताछ के लिए थाने में तहरीर दी। इस पर थाना प्रभारी ने मुझे व जाप्ता को इनके साथ रवाना किया। कुछ संदिग्ध लोगों की तलाश को उन्हें पकड़ा है।-भंवरलाल, एएसआई प्रतापगढ़