
आज जमी पर भीम जरासन और होगा महाभारत युद्ध
रतलाम। अनंत चतुर्दशी की रात तारे जमी पर नजर आएंगे, क्योंकि शहर की सड़कों पर झिलमिलाती एक दर्जन से अधिक झांकियों का कारवां हजारों विद्युत के टिमटिमाते हुए रंगबिरंगे बल्वों के साथ झिलमिताले नजर आएंगे। झांकियों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र भीम और जरासन का युद्ध के साथ ही कोरवों और पांडवों के द्वारा महाभारत के धर्मयुद्ध में पितामह भीष्म को बाण शय्या पर लेटे हुए और उन्हे अर्जुन द्वारा धरती पर बाण चलाकर गंगाजल से प्यास बुझाते हुए का दृश्य दिखाया गया है। इसके अलावा झांकी में मां अम्बे का आव्हान, तिरूपति बालाजी भगवान की झांकी अखाड़ें के कलाकार प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
13 झांकिया और 9 अखाड़े निकलेगे
अनंत चतुर्दशी पर दस दिवसीय गणेशोत्सव के समापन के साथ ही विघ्रहर्ता मंगलमूर्ति भगवान श्रीगणेश को विधि विधान से गुरुवार सुबह पूजन वंदन कर चल समारोह के रूप में जलाशयों में विसर्जन किया जाएगा। शाम को झिलमिलाती 13 झांकियों के साथ 9 अखाड़ों के हजारों पहलवान शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आएंगे। नगर निगम द्वारा शहर के झाली तालाब और हनुमान ताल पर भगवान गणेश के विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के अन्तर्गत तखत और पानी के पाइप लगाए है। यहां से वाहनों द्वारा मूर्तियों का माही नदी में विसर्जन के लिए ले जाई जाएगी। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि शहर में अनंत चतुर्दशी पर 13 झांकिया और 9 अखाड़े निकलेगे। पुलिस बल चल समारोह के साथ तैनात रहेगा।
व्यायामशाला की बालिकाओं का मलखंब प्रदर्शन
कल्याण गुरू स्मृति मंच के तत्वावधान में इस झांकी के साथ आदर्श व्यायामशाला का अखाड़ा भी निकाला जाएगा। जिसमें झांकी में आकर्षण का केंद्र भीम और जरासन का युद्ध रहेगा। इसके साथ ही व्यायामशाला की बालिकाओं की मलखंब कला एवं मुगदल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। व्यायामशाला के ट्रस्टी विशाल शर्मा ने बताया कि आदर्श व्यायामशाला का संचालन 1951 से 96 तक कल्याणगुरु द्वारा किया गया। इसके बाद से ट्रस्ट संभाल रही है। झांकी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर रूचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी द्वारा किया जाएगा। अखाड़े में 3 से 4 हजार पहलवान हेरतअंगेज करतब दिखाते नजर आएंगे। मलखंब, मुदगल के साथ ही आग के अलावा भगवान विष्णु के समस्त शस्त्रों की कला का प्रदर्शन अखाड़े के पहलवानों द्वारा किया जाएगा।
महाभारत धर्मयुद्ध पिता माह भीष्म बाण शय्या
जवाहर व्यायामशाला की झांकियों में कोरवों और पांडवों के द्वारा महाभारत के धर्मयुद्ध में पितामह भीष्म को बाण शय्या पर लेटे हुए और उन्हे अर्जुन द्वारा धरती पर बाण चलाकर गंगाजल से प्यास बुझाते हुए का दृश्य दिखाया गया है। यह झांकी आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ व्यायामशाला परिसर से अखाड़े के साथ निकलेगी। जिसमें 75 हजार बल्बों की विद्युत सज्जा राम प्रजापति, गोलु और संदीप सांकला द्वारा की गई। झांकियों के दृश्य का निर्माण कार्तिक माली ने किया। झांकी में प्रसिद्घ लखन बैंड के लखन राणा एवं ढोल पार्टी के भूरू राणा पहलवानों में जोश भरेंगे।
झांकी में मां अम्बे का आव्हान, अखाड़ें का प्रदर्शन
श्रीराधाकृष्ण व्यायामशाला द्वारा इस वर्ष आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ा निकाला जाएगा। जिसमें 1500 पहलवान शस्त्रकला का प्रदर्शन कर हेरतअंगेज करबत दिखाएंगे। मलखंब, तिरंदाजी के करतब आकर्षण का केंद्र रहेंगे। झांकी में अम्बे मां का आव्हान करते हुए दिखाया गया है। व्यायामशाला के मार्गदर्शक मुन्ना उस्ताद, अध्यक्ष चंदर पहलवान, सचिव कैलाश चौधरी, उपाध्यक्ष राधाकिशन पहलवान, कोषाध्यक्ष मुकेश मोरिया आदि ने बताया कि झांकी में सांई दरबार व ढोल पार्टी के लखन के साथ गीत संगीत से युवाओं को उत्साहवर्धन किया जाएगा।
तिरूपति बालाजी का झांकी संग निकलेगा अखाड़ा
श्री देवराज ग्रुप व्यायामशाला धभाईजी का वास द्वारा इसवर्ष अखाड़ा शस्त्रकला प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही तिरूपति बालाजी भगवान की झांकी उक्त अखाड़े के साथ आर्कषण का केंद्र रहेगी। जयदीप गुर्जर ने बताया कि देवराज ग्रुप का अखाड़ा रात 8 बजे देवरादेवनारायण मंदिर चौक धबाईजी का वास थावरिया बाजार से प्रारंभ होकर लोकेंद्र टाकिज से मुख्य मार्ग में प्रवेश करेंगे। अखाड़े में 500 से अधिक पहलवान शस्त्रकला का प्रदर्शन करेंदे, बालिकाएं दो तलवार, त्रिशुल तथा क्रीज पर 16 हाथ का प्रदर्शन करेंगी।
Published on:
12 Sept 2019 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
