19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडा वितरण: सर्व ब्राह्मण संगठन ने किया अंडा वितरण प्रस्ताव का विरोध

अंडा वितरण: सर्व ब्राह्मण संगठन ने किया अंडा वितरण प्रस्ताव का विरोध

2 min read
Google source verification
अंडा वितरण: सर्व ब्राह्मण संगठन ने किया अंडा वितरण प्रस्ताव का विरोध

अंडा वितरण: सर्व ब्राह्मण संगठन ने किया अंडा वितरण प्रस्ताव का विरोध

रतलाम। सर्व ब्राह्मण संगठन ने आंगनवाडिय़ों में बच्चों को पोषण आहार के रूप में अंडा वितरण करने के प्रस्ताव का विरोध किया। इस संबंध में संगठन की अध्यक्ष डॉ. संध्या उपाध्याय की अध्यक्षता ब्राह्मण महिला अध्यक्षों सनाठ्य आदिगौड अध्यक्ष सुनीता पाठक, राधा जोशी, प्रथमा कौशिक, औदुम्बर ब्राह्मण महिला अध्यक्ष इन्दु उपाध्याय, इन्दु पाठक, सपना दुबे, गुर्जर गौड़ अध्यक्ष सरिता तिवारी, साधना तिवारी, मौड़ ब्राह्मण अध्यक्ष नमीता शुक्ला आदि सदस्यों ने राज्य सरकार से मांग की है कि पौष्टिक आहार में बहुत सी वस्तुएं जो हम बच्चों को देते है और देते रहेंगे जैसे मूंगफली, दाने, चना, गुड़, सोयाबीन, खोपरा जो कि सस्ते भी है और पौष्टिक भी है।
स्कूल और आगंनवाड़ी में जो बच्चे आते है वे लगभग शाकाहारी रहते एवं ना समझ। ये उन बच्चों के माता-पिता के साथ अन्याय है जो अपने बच्चों को स्वस्थ और शाकाहारी देखना चाहते है। सर्वब्राह्मण महिला संगठन राज्य सरकार से मांग करती है कि पौष्टिक आहार में अंडे की जगह बहुत ही शाकाहारी वस्तुएं है जिन्हें दिया जा सकता है जिससे जो समाज मांसाहारी नहीं है उस समाज के बच्चों को आंगनवाड़ी एवं स्कूल भेजने में झिझक नहीं करेंगे और समाज और धर्म के साथ खिलवाड़ ना हो । इसलिए सर्व बाह्मण समाज की विभिन्न महिला समिति पदाधिकारी मांग करती है कि राज्य सरकार इस पर जरूर विचार करें नहीं तो बाह्मण महिला संगठन आंदोलन कर सकती है ।

आज यहां दो घंटे विद्युत प्रदाय बंद रहेगा
गंगासागर उपकेन्द्र 33/11 केवी पर १६ नवंबर को न्यू बे बनाने का कार्य किया जाना है। अत: गंगासागर उपकेन्द्र से निर्गमित वेंकटेश जिनिग डीएल फीडर व बिंबड़ोद कृषि फीडर का दोपहर 12 से 2 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। कार्यपालन यंत्री सस मप्रपक्षेविवि कंपनी रतलाम ने बताया कि जिसके अंतर्गत ग्राम बरबड, बंजली, बिबड़ोद व अन्य आसपास के क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बाधित होगा। कार्य के अनुसार समय कम या ज्यादा हो सकता है।