4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्मी स्पेशल ट्रेन ने तोड़ा स्टेशन का शेड

आर्मी स्पेशल ट्रेन ने तोड़ा स्टेशन का शेड

2 min read
Google source verification
Army Special Train Breaks Station Shade

Army Special Train Breaks Station Shade News

रतलाम। दक्षिण के रास्ते सूरत होते हुए रतलाम से नागदा से आगे जाने वाली आर्मी स्पेशल मालगाड़ी ने रेलवे में हड़कंप मचा दिया। हड़कंप की वजह ट्रेन के ओवरलोड होने से इसमे लदे ट्रकों ने भरुच स्टेशन के शेड को नुकसान पहुंचाना है। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों ने रतलाम में भी ट्रेन की जांच की। इतना ही नहीं, रतलाम की ओके रिपोर्ट को कोटा के अधिकारिेयों से लेकर मंत्रालय तक बुलाया गया है।

मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना के सामान से लदी विशेष ट्रेन क्रमांक एसओजी-31123 गुरुवार सुबह 4.44 बजे भरुच स्टेशन पहुंची थी। इस स्टेशन पर उत्तर दिशा में शेड थोडे़ नीचे की तरफ है। इसी जगह से मालगाड़ी निकल रही थी। यहां पर लगे हुए सीसीटीवी में ये तो आया है कि ट्रेन निकली व स्टेशन के बाहर निकली, लेकिन ट्रेन के शेड को नुकसान पहुंचाने के बाद सीसीटीवी कैमरों ने काम करना बंद कर दिया।

किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं

ट्रेन में ओवरलोड ट्रक, के्रन आदि से स्टेशन के शेड को नुकसान पहुंचने के बाद रेलवे ने किसी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया है। शेड के टूटने व नीचे होने के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया। ट्रेन को आगे के स्टेशन पर तो नहीं रोका गया, लेकिन गुरुवार शाम को जब ट्रेन 4.50 बजे आई तो इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने इसकी विस्तृत जांच की। जांच में जब ट्रेन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पाया गया तो राहत की सांस अधिकारियो ने ली। इसके बाद वरिष्ठ कार्यालय को ओके रिपोर्ट भेजने के बाद शाम को 5.20 बजे ट्रेन को आगे के स्टेशन के लिए रवाना किया गया।

कोटा से रिपोर्ट तलब की गई

शुक्रवार को कोटा से इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने उस रिपोर्ट को बुलवाया, जिसमे रतलाम में जांच में सब कुछ सही पाया गया था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की सहमती से रिपोर्ट को भेजा गया। बताया जाता है कि अधिकारियों ने ये निर्णय लिया है कि सेना का मामला है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी व शेड में सुधार रेलवे अपने व्यय पर करेगा।

सूचना के बाद सुधार किया गया

भरुच स्टेशन पर आर्मी स्पेशल ट्रेन से शेड को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद शेड में सुधार कार्य किया गया है।

- देवाशीष मीणा, जनसंपर्क अधिकारी, बड़ोदरा मंडल

सबकुछ सामान्य मिला

ट्रेन की सामान्य जांच हुई थी। ये रुटीन का कार्य है जब बड़ी या विशेष ट्रेन आती है तो जांच होती है। आर्मी स्पेशल ट्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा हैं।

- जेके जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम रेल मंडल