
Asian Championship 2018
रतलाम। शहर की बेटी नोशिन कादरी आने वाले माह में कुराश खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए एशियन चैपिंयनशीप में पुना में खेलेगी। नोशिन के अनुसार एशिया के जापान व चीन में जो सुविधाएं है वे रतलाम तो क्या मध्यप्रदेश में भी नहीं है। एेसे में कड़ा अभ्यास जरूरी है। लड़कियों को स्वयं की रक्षा के लिए जुड़ो को सिखना ही चाहिए। अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी पुनम चौपड़ा उनको भोपाल में अभ्यास करा रही है।
रेलवे में टिकट निरीक्षक मोहम्मद साबिर कादरी की बेटी नोशिन ने पत्रिका को बताया की जब वे कक्षा 6 में थी, तब उनका शतरंज पसंद था, लेकिन एक दिन जुड़ों केप्रति लगाव हुआ। बस इसके बाद से पिछे मुड़कर नहीं देखा। कक्षा 7 में आई तक इंटरस्कूल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें राज्य में तीसरा नंबर आया। इसके बाद वर्ष 2008 में राज्य में स्वर्ण पदक जीता तो ओर उत्साह बढ़ गया। इसके बाद तो 2010, 2011 में लगाातर दो वर्ष तक राज्य प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीता।
यहां भी गाडे़ सफलता के झंडे
नोशिन के अनुसार वर्ष 2013,2014 व 2015 के अलावा 2017 में राजीव गांधी औद्योगिक विश्व विद्यालय भोपाल में लगतार स्वर्ण पदक जीता। अब पुना में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। मां हिना कादरी इसमे सहयोग कर रही है।
यहां बात होती काम नहीं
नौशिन के अनुसार मध्यप्रदेश में खेल के बारे में बात तो खुब होती है, लेकिन संसाधन अधिक नहीं जुटाए जाते है। जब इस खेल में शुरुआत हुई तब तो कोच तक प्रदेश में नहीं थे। सबसे अधिक मुश्किल का समय वर्ष २००७ का था, जब नाना का इंतकाल हुआ था। एक तरफ नाना का तीजा था, दुसरी तरफ प्रतियोगिता। तब मां हिना कादरी ने ही खेल को महत्व देने की बात कही थी। नोशिन के अनुसार स्कूलीय शिक्षा में कराटे व जुड़ों को शामिल करना चाहिए। इससे लड़कियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। इतना ही नहीं इससे इच्छाशक्ति भी बेहतर होती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इससे इंसान के अंदर हालात से लडऩे की कुबत पैदा होती है।
Published on:
15 Feb 2018 07:05 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
