2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: तीन दिन नहीं खुलेंगे देश के सभी बैंक, आज ही निपटालें जरूरी काम

बड़ी खबर: तीन दिन नहीं खुलेंगे देश के सभी बैंक, आज ही निपटालें जरूरी काम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 25 Apr 2018, 1:07 PM IST

bank holidays in india 2018

bank holidays

रतलाम। आए दिन बैंक में कैश की कमी से परेशान होने वालों के लिए ये जरूरी खबर है। अप्रैल माह के अंतिम तीन दिन एटीएम में रुपए की भारी कमी रह सकती हैं, क्योकि तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए रतलाम लीड बैंक के पूर्व चैयरमैन ने सलाह दी है कि जरूरी सभी कार्य इन तीन दिन के पूर्व ही निपटालें। अगर आपने नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं ली है तो ये लेकर भी आपके कार्य हो जाएंगे।

असल में 27 अप्रैल के पूर्व बैंक से जुडे़ सभी कार्य करने की सलाह दी जा रही है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रतलाम सहित देशभर के सभी बैंक में अवकाश रहेगा। एेसे में बैंक में जब अवकाश रहेगा तो कोई काम-काज नहीं होगा। इससे आमजन को परेशानी होगी। सबसे बड़ी बात ये है कि बैंक में अवकाश के चलते एटीएम में कैश भी नहीं डल पाएगा। इससे नोटबंदी जैसे हालात फिर होंगे। कुछ दिन से लगातार एटीएम में नोट की कमी चल रही है। इससे आमजन को परेशानी लगातार उठाना पड़ रही है।

इसलिए रहेगा अवकाश

असल में 28 अप्रैल को माह का अंतिम शनिवार है। चौथे शनिवार को बैंक में अवकाश रहता है। 29 अप्रैल को रविवा का साप्ताहिक अवकाश व 30 अप्रैल को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश पहले से घोषित है। एेसे में ये साफ है कि इस माह के अंतिम तीन दिनों तक किसी भी बैंक में कोई काम-काज नहीं होगा। एेसे में ये तय है कि इसका सबसे पहले असर एटीएम सेवा पर होगा।

रतलाम में आती सबसे अधिक समस्या

रतलाम की बात करें तो सबसे अधिक समस्या इन दिनों एटीएम में आ रही है। यहां पर अधिकतर समय तो एटीएम बंद रहते है। इसके अलावा अगर चल भी रहे है तो इनमे कैश की समस्या रहती है। एेसे में उपभोक्ता को एक एटीएम से दूसरे एटीएम व दूसरे से तीसरे एटीएम के चक्कर काटने की मजबूरी बनी रहती है।

ये दी सलाह जानकारों ने

रतलाम लीड बैंक के पूर्व चैयरमैन हिम्मत गेलड़ा के अनुसार बैंक काफी रुपए एटीएम में डाल रही है, लेकिन फिर भी कैश की समस्या रहती है। इसलिए ये जरूरी है कि आमजन बैंक से जुडे़ कार्य समय रहते करें। इसके अलावा बैंक बंद होने से जरुरत होने पर ही एटीएम से रुपए निकाले। सिर्फ तीन दिन बैंक बंद होने से रुपए निकालना जरूरी नहीं है।