29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Basant Panchami 2024 वसंत पंचमी पर आयोजनों की धूम- अबूझ मुहूर्त में होंगे विवाह

63 जोड़े लेंगे जीवन की डगर पर साथ-साथ चलने का संकल्प
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Yggyadutt Parale

•

Updated: 14 Feb 2024, 6:09 PM IST

Basant Panchami 2024 वसंत पंचमी पर आयोजनों की धूम- अबूझ मुहूर्त में होंगे विवाह

Basant Panchami 2024 वसंत पंचमी पर आयोजनों की धूम- अबूझ मुहूर्त में होंगे विवाह

रतलाम. शहर बुधवार को वसंत पंचमी महोत्सव को लेकर धूम रहेगी। इस मौके पर जहां अबूझ मुहूर्त में विवाह व सामूहिक विवाह समारोह होंगे। सामूहिक विवाह मेंं चार समाजों के 63 जोड़े जीवन की डगर पर साथ-साथ चलने की शपथ लेंगे, वहीं माता सरस्वती की पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर रतलाम का स्थापना दिवस पर रैली निकाली जाएगी।

घोड़ी पर होके सवार चले हैं दूल्हा यार...कमरिया में बांधे तलवार

घोड़ी पर होके सवार चले हैं दूल्हा यार...कमरिया में बांधे तलवार की... गीत की धुन समाजजनों मेें उत्साह का संचार कर रही थी। गीतों पर मातृशक्ति व युवा नृत्य करते चल र हे थे । तो आगे घोड़े पर सवार समाजजन धर्मध्वजा थामे चल रहे थे। इनके पीछे समाजजन सफेद वेशभूषा में चल रहे थे। इसके बाद घोड़ी पर सवार दूल्हे चल रहे थे। इनके पीछे मातृशक्ति व युवा चल रहे थे। अंत में बग्घी में दुल्हनें सवार थी। डोंगरे नगर से प्रारंभ चल समारोह सागोद रोड स्थित मांगलिक भवन पहुंचा। रास्ते में चल समारोह का अनेक लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मांगलिक भवन पहुंचने के बाद रात को बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में वर-वधुओं का वरमाला कार्यक्रम हुआ। इसके बाद समाजजनों का भोज हुआ। बुधवार को बसंत पंचमी पर 21 जोड़े का पाणिग्रहण संस्कार गायत्री परिवार की पद्धति से होगा। अंत में सामूहिक भोज के बाद विदाई दी जाएगी।

9 वां सामूहिक विवाह

श्री वैष्णव बैरागी समाज विकास समिति की ओर से 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन काला गोरा भेरू, धोलावाड़ रोड पोरवाल नगर में समाजभवन पर होगा। इसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बधेंगे।

सामूहिक व तुलसी विवाह

राजपूत समाज की ओर से बसंत पंचमी पर सामूहिक एवं तुलसी विवाह अमृत सागर तालाब स्थित हनुमान बाग परिसर में किया जाएगा। इसमें 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। विवाह आचार्य दुर्गा शंकर ओझा के सान्निध्य में होगा। सुबह 11 बजे वर एवं वधु का चल समारोह हनुमान बाग परिसर के अंदर ही निकाला जाएगा। दोपहर 12.15 बजे शुभ मुहूर्त में विवाह होगा। दोपहर 2.30 बजे विदाई समारोह होगा।

तितरी मेें गुर्जर समाज का सामूहिक विवाह

गुर्जर समाज का 20वां सामूहिक विवाह ग्राम तितरी के देवरादेवनारायण मंदिर परिसर में होगा। यहां 21 जोड़े परिणय सूत्र बधेंगे। इसमें राजस्थान-गुजरात से भी समाजजन शामिल होंगे। समिति अध्यक्ष मन्नालाल गुर्जर, रामजी डोई, बगदीराम सरपंच, संतोष धबाई और राजकुमार गुर्जर ने बताया कि एक बालिका के माता-पिता नहीं होने पर उसका सामाजिक स्तर पर नि:शुल्क विवाह कराया जा रहा है।

-----------

निकलेगी रैली, महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

रत्नपुरी स्थापना महोत्सव समिति की ओर शहर का स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुबह 10 बजे महलवाड़े से वाहन रैली निकाली जाएगी। जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई नगर निगम तिराहे पहुंचेगी। जहां पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की जाएगी। मिठाई का वितरण किया जाएगा।

-----------------------------------

मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना व भंडारा, प्रतियोगिता परीक्षा

देवरादेव नारायण नगर के पास स्थित महेश नगर में सरस्वती पूजा समिति की ओर से सरस्वती पूजा एवं भंडारे का आयोजन होगा। सुबह १० बजे मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना होगी। दोपहर १२ बजे भंडारे का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप करेंगे। भंडारा चार बजे तक चलेगा। विद्यार्थियों के लिए दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन होगा। शाम को महाआरती में मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय)पीयूष पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी उमा शंकर प्रसाद, सहायक मंडल बिजली इंजीनियर(पावर) मुकेश प्रसाद, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक कृष्ण कुमार, सहायक कार्यपालक इंजीनियर(निर्माण)कामता प्रसाद शामिल होंगे। महाआरती के बाद प्रतियोगिता के विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा अंत में छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।