22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम को मालवा-निमाड़ का प्रमुख केंद्र बनाने का आधार तैयार

रतलाम के विकास के लिए रतलाम निवेश क्षेत्र की स्वीकृति इस वर्ष की बड़ी उपलब्धि रही है। इससे रतलाम को मालवा-निमाड़ का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने का आधार तैयार हो गया है।

2 min read
Google source verification
chetanya kashyap

chetanya kashyap

रतलाम. शहर के विकास के लिए रतलाम निवेश क्षेत्र की स्वीकृति इस वर्ष की बड़ी उपलब्धि रही है। इससे रतलाम को मालवा-निमाड़ का प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाने का आधार तैयार हो गया है। कांग्रेस शासन काल और कोरोनाकाल से विकास की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब शहर फिर रफ्तार पकड़ चुका है। आसपास सड़कों का जाल बिछने से रतलाम में व्यापार-व्यवसाय की वृद्धि हुई है। नमकीन क्लस्टर और अल्कोहल प्लांट की भूमि पर नए औद्योगिक क्षेत्र से लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा इससे ६ से ७ हजार लोगों हेतु रोजगार का अवसर भी निर्मित होगा।

यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ता दीप मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा रतलाम निवेश क्षेत्र को 8 लेन एक्सप्रेस वे से जोड़ने के प्रयास में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सहयोग से सफलता मिली है। यह निवेश क्षेत्र केवल औद्योगिक निवेश का क्षेत्र ही नहीं होगा बल्कि लॉजिस्टीक का सेंटर भी बनेगा। यहां फिल्म स्टूडियों भी बन सकते हैं। यूनिवर्सिटी, मेरिज सेंटर भी विकसित हो सकते हैं। इससे रतलाम को मालवा-निमाड़ का पुन: प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र बनाया जा सकेगा।

काश्यप ने कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज की महत्ता एवं कोविड अस्पताल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ऑक्सीजन प्रबंध के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का 750 बिस्तरीय अस्पताल १-2 माह में आरंभ होगा इससे पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। रतलाम शहर में सिवरेज व अन्य लाईन की खुदाई से क्षतिग्रस्त सड़कें पुन: बनाई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत्‌ 2400 परिवारों को ढाई-ढाई लाख की राशि देकर पक्के मकान बनवाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भूमिहीन लोगों को पट्टे देने की घोषणा की है। जिससे फिर पात्र लोगों को ढाई-ढाई लाख रुपए दिलाकर पक्के आवास बनवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि झुग्गी मुक्त रतलाम की कल्पना भी जल्द साकार होगी। शहर में पार्किंग एवं सुविधा घर की व्यवस्था के लिए रिडेंसीफिकेशन की योजना में माणक चौक क्षेत्र के प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं, जिससे जल्द ही आम जन को कई सुविधाएं प्राप्त होगी।

IMAGE CREDIT: patrika

समारोह में ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा विधायक काश्यप दूरदृष्टि वाले हैं। वे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले का ध्यान रख रहे हैं। कोरोना काल में जिले के साथ-साथ उनके प्रयासों से पूरे मालवांचल को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला है। उनके नेतृत्व में रतलाम को नई दिशा मिल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कार्यकर्ताओं को दिपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में पंचायतों के चुनाव होंगे फिर निकायों और सहकारी संस्थाओं के चुनाव भी होना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा इन सभी चुनावों में अपना परचम लहराएगी। समारोह को जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, कृष्णकुमार सोनी, करणधीर्य बड़गोत्या एवं मयूर पुरोहित ने भी संबोधित किया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय, झुग्गी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक अनिता कटारिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारीगण, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


बड़ी खबरें

View All

रतलाम

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग