20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाने क्यों आई विप्लव के हाथ में भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान

भारतीय जनता युवा मोर्चा में रतलाम के नए जिलाध्यक्ष विप्लव जैन को बनाया गया है। जुबीन जैन व विप्लव के बीच इस पद को लेकर तगड़ी खींचतान चल रही थी। अंत: बाजी विप्लव के हाथ लगी। जाने क्यों ऐसा हुआ कि शहर विधायक चेतन्य काश्यप के बेहद करीबी जुबीन को यह पद नहीं मिला व आरएसएस के करीब विप्लव को यह जिम्मेादी दी गई।

2 min read
Google source verification
 Bharatiya Janata Yuva Morcha

Bharatiya Janata Yuva Morcha

रतलाम. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष विप्लव जैन को मनोनीत किया गया। विप्लव के पिता कमल जैन व माता संगीता जैन पार्टी के साथ आरएसएस में गहरी पकड़ रखते है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश मंत्री पंकज जोशी के करीबी होने का लाभ विप्लव को मिला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा में रतलाम के नए जिलाध्यक्ष विप्लव जैन को बनाया गया है। जुबिन जैन व विप्लव के बीच इस पद को लेकर तगड़ी खींचतान चल रही थी। अंत: बाजी विप्लव के हाथ लगी। जाने क्यों ऐसा हुआ कि शहर विधायक चेतन्य काश्यप के बेहद करीबी जुबिन को यह पद नहीं मिला व आरएसएस के करीब विप्लव को यह जिम्मेदारी दी गई।

विप्लव के हाथ लगी बाजी


विप्लव के नाम की घोषणा शनिवार शाम को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कर दी। करीब दो माह से युवा मोर्चा में सोनू यादव के स्थान पर नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान चल रही थी। वैसे तो जावरा से लेकर बाजना व सैलाना से लेकर रतलाम शहर के कई युवा जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए एडीचोटी लगा रहे थे लेकिन अंत में बाजी विप्लव के हाथ ही लगी। विप्लव की वैसे भाजपा की राजनीति में लंबी पारी नहीं है, लेकिन गलत बात का सड़क पर उतरकर विरोध करने की आदत के चलते ही जिले में युवाओं की एक बड़ी फौज विप्लव के साथ पिछले तीन वर्ष में तेजी से जुड़ती चली गई। जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा शहर में इस वर्ष आए थे तब विप्लव ने अपने समर्थकों के साथ तगड़ा स्वागत करके प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का ध्यान अपनी तरफ खीचा था। इसके बाद विप्लव ने युवा मोर्चा के लिए दावेदारी की व भोपाल से लेकर दिल्ली कई बार जाकर संगठन के नेताओ से मुलाकात कर अपनी दावेदारी को मजबूत किया।

उमड़ी बधाई देने वालों की भीड़


जब रात करीब 9 बजे विप्लव के नाम की घोषणा हुई तो पहले उनके फर्नीचर के कारोबार स्थल व बाद में आवास पर बधाई देने वाले युवाओं की भीड़ लग गई। 2016 से 2018 तक विप्लव युवा मोर्चा में जिला मंत्री के पद पर रहे है। इसके बाद उज्जैन संभाग में मीडिया प्रभार देख रहे विप्लव की माता संगीता जैन सेवा भारती की महिला समिति अध्यक्ष है तो पिता कमल जैन को आरएसएस में सम्मान से देखा जाता है। यही वो एक कारण है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व प्रदेश मंत्री पंकज जोशी के करीबी विप्लव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।