
#RATLAM निगम की बड़ी लापरवाही, नलों में आ रहा नाले का गंदा पानी देखें Video
रतलाम. स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के नगर निगम के दावे काजीपुरा स्थित भोई मोहल्ला में फुस्स साबित हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों के यहां लगे नलों में नाली का काला पानी आ रहा है और कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। रहवासियों की स्थिति यह है कि वे कई बार शिकायतें कर चुके हैं किंतु आज तक इसका निराकरण नहीं हुआ है। अब तो वे पेयजल के लिए किसी न किसी के ट्यूबवेल पर ही निर्भर हो गए हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने ही इस क्षे्र के रहवासियों ने पानी की मांग को लेकर सडक़ जाम कर दी थी।
टूटी पाइप लाइन में आ रहा नाले का पानी
नाले के अंदर से पाइप लाइन आ रही थी और उसे सुधारने के दौरान पाइप लाइन भी फूट गई। इसके बाद से ही यह समस्या शुरू हुई है। नलों में शुरुआत में काले रंग का पानी आता है और 15.20 मिनट तक ऐसे ही पानी आने के बाद थोड़ा साफ पानी आता है लेकिन वह पानी भी दुर्गंध मारता है। इसलिए उसे पीना तो दूर घर के बर्तन भी नहीं मांज सकते हैं।
भोई मोहल्ला निवासी विक्रम, मोहित, मनीषा, बबलू, संग्राम सहित दर्जन से ज्यादा रहवासियों का कहना है कि जो पानी एक साल पहले नलों में आता था वह पानी अब देखने को नहीं मिल रहा है। काजीपुरा में पिछले महीनों में नाला जाम होने से उसे तोडक़र पूरा भर दिया। इसी दौरान उससे गुजर रही क्षेत्र की पेयजल पाइप लाइन को भी तोड़ दिया गया था।
कर्मचारी कहता ट्रांसफर करवा दो
इस क्षेत्र में जल विभाग का कर्मचारी है जिसे कई बार शिकायत की तो उसका कहना था कि ट्रांसफर करवा दो हम कुछ नहीं कर सकते हैं। अब तो रहवासी इसी पानी के साथ जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। रहवासियों ने उनके यहां आ रहे पानी का वीडियो बनाकर भी दिया है जिसमें साफतौर पर काला पानी आता हुआ दिखाई दे रहा है।
Published on:
27 Oct 2022 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
