25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम रेलवे में निकलेगी बंपर भर्ती

रेलवे आने वाले दिनों में बंपर भर्ती अभियान चलाने वाली है। इसके लिए रिक्त पदों की गणना हो गई है।

2 min read
Google source verification
railway

indian railway

रतलाम. रेलवे आने वाले दिनों में बंपर भर्ती अभियान चलाने वाली है। इसके लिए रिक्त पदों की गणना हो गई है। पश्चिम रेलवे को इसके लिए मंजूरी मिल गई है कि वो रिक्त पदों को शीघ्र भरे। अब ये योजना बनाई जा रही है कि इन पदों को किस तरह भरा जाए। रेलवे अपने कर्मचारियों की पदोन्नति कर, सेवानिवृत कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के अलावा बाहर से भी बेरोजगारों से इन पद को भरेगी।

करीब ६०८७ पदों को भरने की मंजूरी

पश्चिम रेलवे में करीब १० हजार से कुछ अधिक पद रिक्त हैं। ये वे पद है, जिनका सीधा संबध यात्री सुरक्षा से जुड़ा होता है। इनमें ट्रैकमेन, गैंगमेन, कीमैन सहित अन्य कर्मचारी शामिल होते हैं। इनमें से करीब ६०८७ पदों को भरने की मंजूरी मिली है। लंबे समय से रेलवे संगठन व अलग-अलग स्तर पर इस बात को उठाया जा रहा है कि रिक्त पद को भरने में देरी करने की वजह से रेलवे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।

ये है फैक्ट फाइल जिनको भरा जाएगा

सिविल इंजीनियर- ३१८२
मैकेनिकल- ९२६

इलेक्ट्रिकल- ६३३
दुरसंचार व संकेत- ४२०

यातायात- ९०७
चिकित्सा- १९

कुल ६०८७

नीचे के कर्मचारी पर ध्यान

हाल ही में रेलवे में चैयरमेन में बदलाव के बाद नीचे के कर्मचारी पर ध्यान देने के विशेष निर्देष भी जारी किए गए। इसमे सबसे बड़ा निर्देष तो ट्रैकमेन को अधिकारियों के बंगलों से बाहर निकालकर कार्यस्थल पर भेजने का रहा है। अब इसी कड़ी में आगे जाकर रेलवे ने रिक्त पदों को देशभर में भरने का निर्णय लिया है। उसी कड़ी में पश्चिम रेलवे में भी पद भरे जाएंगे।

लगातार लड़ी लड़ाई इस बारे में

हमारे संगठन ने रिक्त पदों को भरने के लिए लगातार लड़ाई लड़ी है। इसी का परिणाम है कि ये मंजूरी मिली है। अब इनको शीघ्र भरा जाए, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

- बीके गर्ग, मंडल मंत्री, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ