1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की अब यह रणनीति

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयार की अब यह रणनीति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Sachin Trivedi

•

Updated: 1 Aug 2018, 5:28 PM IST

patrika

Patrika

रतलाम. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा लगातार नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में लोकलुभाव घोषणा पत्र तैयार करने पर फोकस किया गया है। इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में अपने नेताओं के माध्यम से दृष्टिपत्र तैयार करा रही है। इसके बल पर पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी और वोटरों को साधा जाएगा। रतलाम जिले में इसके लिए भाजपा ने सांसद सुधीर गुप्ता के साथ पार्टी के विधायकों को इस कार्य मेंं लगा दिया है।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का द़ृष्टिपत्र (घोषणा पत्र) आमजन के सुझावों से तैयार होगा। द़ृष्टिपत्र के लिए संवाद एवं सुझाव बैठक रंगोली सभागृह में हुई। इसमें प्रदेश द़ृष्टिपत्र समिति सदस्य सांसद सुधीर गुप्ता विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा की द़ृष्टि से दिशा तय हो जाती है। द़ृष्टिपत्र संवाद एवं सुझाव बैठक विधायक व राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष चेतन्य काश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडाए की उपस्थिति में हुई। सांसद ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए सरकार आमजन के सुझाव लेकर जो द़ृष्टिपत्र बनाएगी, उसमें हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा जाएगा। विधायक काश्यप ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जो जनता के बीच जाकर अपेक्षाओं को सुननें और फिर द़ृष्टिपत्र में शामिल करने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने द़ृष्टिपत्र के साथ कार्यक्रमों में की गई 90 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा कर दिया है। अन्य किसी राज्य में ऐसा नहीं हुआ है। जिला भाजपा अध्यक्ष चौहान ने स्वागत भाषण दिया।

न्याय सस्ता हो व जीएसटी में सुधार हो
द़ृष्टिपत्र संवाद एवं सुझाव बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे। न्याय सस्ता करने, जीएसटी में सुधार कर उसे एक जैसा बनाने और प्रशासनिक तंत्र पर नियंत्रण की आवश्यकता जताई गई। जनसंवाद की शुरूआत थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज झालानी ने सुझाव देकर की। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के बीके माहेश्वरी, दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशनए अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर, सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स महासंघ के अध्यक्ष गोवर्धनलाल व्यास, बस ऑनर्स एसोसिएशन के बलवंत भाटी, भारतीय मजदूर संघ के मोहनलाल जादव, दिलीप मेहता, खाद बीज दवाई विक्रेता संघ के अध्यक्ष रमेश गर्ग, दिलीप अग्रवाल, उद्योग संघ के संदीप व्यास व अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए।