मंदसौर. माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत बोर्ड परीक्षा आज से शुरु हो जाएगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कक्षा दसवी और बारहवी मेंं 29850 विद्यार्थी परीक्षा देगें। बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर दिलीप यादव ने धारा 144 भी लागू कर दी है। वही सुरक्षा के लिहाज से कई नियमों में इस बार परिवर्तन किया गया है तो अतिसंवेदनशील और संवदेनशील केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है।