
DHANTERAS के दिन इस विधि से करें पूजा, याद कर लीजिए ये मंत्र, जीवनभर नहीं होगी पैसों की कमी
रतलाम। देश व दुनिया के सबसे बड़े हिंदू त्योहारों में से एक दिवाली 2019 की शुरुआत 25 अक्टूबर 2019 को धनतेरस 2019 के शुभ अवसरसे हो रही है। इस साल 27 अक्टूबर को दीपावली 2019 का पर्व देश व दुनिया में मनाया जाएगा। इससे पहले धनतेरस के मौके पर लोगों ने खरीदारी का मन भी बना लिया है। बाजार भीड़ से गुलजार है। दिवाली से दो दिन पहले 25 अक्टूबर को धनतेरस पर्व आ रहा है। इस दौरान राशि अनुसार खरीदी की जाए तो पूरे वर्ष शुभ रहता है। यह बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही।
रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने बताया कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती व इस दिन सोना, चांदी, पीतल, तांबा, वस्त्र, वाहन समेत अन्य चीजों की खरीदारी काफी ज्यादा शुभ मानी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार, धनतेरस के मौके पर खरीदारी करते हैं तो आपके घर में धन की बढ़ोतरी और सुख-शांति का आगमन होता है।
मेष राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल बताया गया है। ऐसे में धनतेरस पर इस राशि के लोग सोने के गहने, सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदें। साथ ही इस राशि के लोग धनतेरस पर पीतल जरूर खरीदें, इससे पूरे वर्ष शुभ होगा।
वृषभ राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्रहैं। शुक्र ग्रह वैभव और सुख-संपन्नता का प्रतिनिधित्व जीवन में करता हैं। इस राशि के लोगों को चांदी की खरीदारी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस पर चांदी के सिक्के या गहने खरीद सकते हैं। इस राशि के लोग कपड़े और वाहन की भी खरीदारी कर सकते हैं।
मिथुन राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
मिथुन राशि के लोगों का स्वामी ग्रह बुध बताया गया है। बुध कौशल, विवेक और शिक्षा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए धनतेरस पर इस राशि के जातक शिक्षा से संबंधित चीजों की खरीदारी करें। साथ ही इस दिन तांबे की वस्तु की खरीदारी जरूर करें।
कर्क राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। धनतेरस पर चांदी से बनी चीजों को खरीदें लेकिन वस्त्रों की खरीदारी से बचें। कर्क राशि के लोग धनतेरस पर कोई स्टील का बर्तन भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य बताया गया है। इस राशि के लोग धनतेरस पर सोने के सिक्के या गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बर्तन या धार्मिक किताबें भी खरीद सकते हैं।
कन्या राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोग धनतेरस के शुभ अवसर पर चांदी के सिक्के जरूर खरीदें। नया वाहन भी लेना इस दिन शुभ होगा।
तुला राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
तुला राशि के लोगों का स्वामी ग्रह शुक्र बताया जाता है। इसलिए धनतेरस पर साल को शुभ और फलदायी बनाने के लिए चांदी के बर्तन और नए वस्त्र खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए धनतेरस को शुभ बनाने के लिए सोने के गहनें और पूजा का सामान की खरीदारी करें।
धनु राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
धनु राशि का स्वामी ग्रह गुरु बताया गया है। इस राशि के लोगों को धनतेरस पर चांदी के बर्तन और वाहन की खरीदारी करना काफी शुभ रहेगा।
मकर राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि बताया गया है। मकर राशि के लोग धनतेरस के मौके पर वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। या घर की सजावटी चीजें भी खरीदना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि बताए गए हैं। धनतेरस के मौके पर इस राशि के लोग चांदी औऱ स्टील के बर्तनों की खरीदारी कर सकती है। ऐसा करना काफी शुभ होगा।
मीन राशि के लोग धनतेरस पर यह खरीदें
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इसलिए धनतेरस पर इस राशि के लोग सोने और चांदी के वस्तुओं की खरीदारी करें। इसके साथ ही आप इस दिन कुछ नए सौदे भी कर सकते हैं।
Published on:
24 Oct 2019 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
