1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम 4 बजे www.cbseresult.nic.in दिखेगा CBSE का रिजल्ट

शाम 4 बजे www.cbseresult.nic.in दिखेगा CBSE का रिजल्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 29 May 2018, 10:11 AM IST

CBSE Result News Class 10TH

CBSE Result News Class 10TH

रतलाम। केद्रीय माध्समिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम आज शाम को 4 बजे आएगा। 1०वीं के लिए आयोजित परीक्षा में रतलाम रेंज से लगभग 20 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिक्षा के परिणाम www.cbseresult.nic.in, www.cbse.nic.in पर देखे जा सकते है। इसके अलावा गूगल पर भी कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम जारी होगा। इन सब के बीच विभिन्न टेलिकॉम कंपनियों ने भी परीक्षा परिणाम बताने के लिए अपने नंबर जारी किए है।

देशभर में 10वीं में 15 लाख से अधिक व रतलाम, मंदसौर व नीमच जिलों में मिलाकर 20 हजार विद्यार्थियों ने इसकी परीक्षा दी थी। परीक्षा के परिणाम www.cbseresult.nic.in, www.cbse.nic.in पर देखे जा सकेंगे। ग्रेड श्रेणी से आने वाले परिणाम का लंबे समय से विद्यार्थी इंतजार कर रहे है। बता दे की सीबीएसई के कक्षा 12वीं के परिणाम 26 मई को आए थे। तब से कक्षा 10वीं के परिणाम का इंतजार हो रहा है।

इस तरह जांचे अपना रिजल्ट

इस बार माइक्रोसाफ्ट ने घोषणा की है कि वह एप एसएमएस आग्नाइजर के द्वारा विद्यार्थियों को रिजल्ट के बारे में बताएगा। भले विद्यार्थी अपने मोबाइल में इंटरनेट चलाए या न चलाए। विद्यार्थी को बस अपना रोल नंबर, स्कूल का कोड व जन्म तारीख को पंजीकृत करना होगा। इसके बाद वो अपना परीक्षा का रिजल्ट देख सकेगा। वेबलिंक या वेबसाइट व एप के साथ-साथ फोन पर भी 10वीं कक्षा के परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

इन नंबर से मिलेगी मदद

रिजल्ट के लिए 57766 (बीएसएनएल), 5800002 (एयरसेल), 55456068 (आइडिया), 54321, 51234 व 5333300 (टाटा टेलीसर्विसेज), 54321202 (एयरटेल), और 9212357123 (राष्ट्रीय सूचना केन्द्र) पर एक फोन लगाकर करके भी रिजल्ट जाना जा सकेगा।

पेपर आउट होने ने किया था परेशान

बता दे की सीबीएसई की परीक्षा उस वक्त देशभर में चर्चा में आ गई थी, जब इसके पेपर आउट हो गए थे। कक्षा 12वीं का अर्थशास्त्र का पेपी आउट हुआ था। कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा को 5 मार्च से कराया गया था। इस वर्ष सीबीएसई का अर्थशास्त्र का पेपर आउट हुआ था। इसके बाद फिर से परीक्षा का आयोजन हुआ था। देशभर में पेपर आउट होने की घटना का जमकर विरोध हुआ था। पेपर आउट होने के बाद रतलाम में अभिभावक परेशान हो गए थे। रतलाम रेंज में बेसब्री से अब परिणाम का इंतजार हो रहा है।