23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

Celebration of BJP- Election-भाजपा की जीत का मना जश्न, छाया समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह

रतलाम। रविवार सुबह से मतगणना के बाद जैसे जैसे कोहरा छठा और रूझान में भाजपा की बढ़त के साथ कार्यकर्ताओं को उत्साह देखते ही बनता था। समर्पित कार्यकर्ता टोपी, झंडा, राष्ट्रीय ध्वज तो कोई हनुमानजी और भगवा ध्वज फहराता नजर आया।

Google source verification

विधानसभा चुनाव परिणाम के रूझान आने के साथ ही भाजपा की बढ़त के चलते कार्यकर्ताओं ने सुबह से उत्साह देखा गया। नगर निगम तिराहे पर जावरा में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के सामने जमकर नारेबाजी की। रूझान जानने का कार्यकर्ताओं में अलग ही जुनून देखा गया।

कोहरा छटते बढ़ता गया उत्साह


नगर निगम तिराहे, कॉलेज रोड, जेल रोड पर हजारों की संख्या में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के झंडे और टोपी पहनकर जैसे-जैसे राउंड के बाद परिणाम अपने पक्ष में आते गए, साढ़े 11 बजे बाद से ही आतिशबाजी शुरू कर दी गई। सुबह छह बजे बाद से ही मतगणना स्थल के तीनों तरफ कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया था। जैसे जैसे कोहरा छटता गया, कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई।

जगह-जगह बनाए ग्रुप


जुनून ऐसा था कि हर कोई बस एक दूसरे से परिणाम जानने की जुगत में लगा रहा और जैसे ही कुछ भी जानकारी मिलती अपने परिजनों, मित्रों तक पहुंचाता नजर आया। पांच-पांच तो कहीं छह-सात कार्यकर्ताओं के ग्रुप एक मोबाइल में परिणाम को देखकर उत्साहित तो कोई मायूस नजर आया। कोई कान मोबाइल तो कोई हाथ में पेन कॉपी लेकर आंकड़ा में काट-छांट करता दिखाई दिया।