रतलाम

घोषणा: आचार्यश्री विजय कुलबोधि सूरीश्वर महाराज का 2024 में चातुर्मास इंदौर में

रतलाम। आचार्यश्री विजय कुलबोधि सूरीश्वर महाराज ने रविवार को रतलाम के मोहन टॉकीज में आयोजित धर्मसभा के मध्य अपने 2024 के चातुर्मास की घोषणा भी कर दी। आचार्यश्री का चातुर्मास इंदौर में होगा। इसके पूर्व आचार्यश्री एवं मुनिराज ज्ञानबोधि विजय महाराज 7 दिसंबर को रतलाम में मुमुक्षु निखिल जैन मुंबई को दीक्षा प्रदान करेंगे।

less than 1 minute read
Oct 22, 2023
patrika news

मुमुक्षु मोक्षा धोका लिमड़ी की दीक्षा 19 फरवरी 2024 को गुजरात के लिमड़ी में होगी। इस दौरान आचार्यश्री ने वर्ष 2024 का चातुर्मास इंदौर में करने की घोषणा भी की है। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेव केशरीमल जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में मुमुक्षु निखिल कुमार का तीन दिनी संयम गृहण उत्सव 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होगा।

मुमुक्षुओं की निकली शोभायात्रा
आचार्यश्री की निश्रा में सुबह दोनों मुमुक्षु की शोभायात्रा लाभार्थी लालचंद सुराणाÓ परिवार के निवास जैन कॉलोनी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकीज पहुंची। इसमें मुमुक्षु रथ में सवार रहे। समाजजनों ने उनकी जय-जयकार कर वातावरण को धर्ममय बना दिया।

कंचन बाग श्रीसंघ इंदौर को मिलेगा चातुर्मास लाभ
आचार्यश्री का वर्ष 2024 का चातुर्मास इंदौर में होगा। आचार्यश्री को चातुर्मास निमंत्रण देने के लिए कंचन बाग श्री संघ इंदौर के पदाधिकारी एवं सदस्य रविवार को रतलाम आए। श्रीसंघ ने आचार्यश्री को निमंत्रण दिया। जिस पर चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर कंचन बाग श्रीसंघ इंदौर के अध्यक्ष विजय मेहता, सचिव संजय लुनिया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र लुनिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष कल्पक गांधी, डॉ. बसंत लुनिया, कैलाश नाहर, मनीष सुराणा, मनोज भाचावत, रूपेश शाह, आशीष शाह, धीरू शाह, प्रदीप मंडोरा, सुनील खजांची, सचिन जैन, मनीष मारू आदि उपस्थित रहे।

Published on:
22 Oct 2023 11:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर