
ratlam news
यह विचार इंदौर से आई ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने डोंगरे नगर स्थित दिव्य दर्शन भवन सेवा केंद्र पर व्यक्त किए। यहां ब्रह्माकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी के चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिता कटारिया, गढ़ कैलाश मंदिर अध्यक्ष सतीश राठौड, मीना टाक, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, ममता सोलंकी, गीता दीदी, समाजसेवी राजेंद्र पोरवाल ने दादी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस मनाया
कटारिया ने कहा कि दादी का जीवन महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल है। बीके सविता दीदी ने कहा कि दादी का जीवन साक्षात योगी जीती जागती मिसाल है। वे अपना संपूर्ण जीवन विश्व कल्याण के कार्य में व सर्व आत्माओं के लिए समर्पित करने वाली महान त्यागी व तपस्वी मूर्त रहीं। अन्त में सभी भाई बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
दादी जैसा दाता न इस धरा पर कोई हुआ
दादी सबके प्रति प्रेम, आत्मिक भाव, सत्कार, परोपकार एवं परमात्मा प्रेम में सदा खोई रही। योग अग्नि आप में समाई, ज्ञान जल आप में बहता रहा। दादी जैसा दाता न इस धरा पर कोई हुआ है और ना ही होगा। यह विचार राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने व्यक्त किए। वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अंतरराष्ट्रीय पूर्व मुख्य प्रशासिका राज योगिनी जानकी दादी के चतुर्थ पुण्य स्मृति दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में बोल रही थी। आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र पर रखा गया। इस मौके पर दादी एवं शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेश मोडिय़ा, ललित केसवानी, संजय पालीवाल, शुभम पालीवाल, बगदीराम माली, चिराग व्यास, राधा राठौर, मानसी केसवानी, रिदीका केसवानी, सुमित्रा शर्मा, लता पालीवाल, सोनल धरवाल, पूनम लिम्बोदिया आदि भाई बहनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन ब्रह्माकुमारी आरती बहन ने किया।
Published on:
27 Mar 2024 09:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
