
dhanteras puja shubh muhurat latest hindi news
भादवामाता मंदिर के पुजारी अर्जुन चौहान के अनुसार हिंदू पंचांग में प्रत्येक भारतीय त्योहार पर आकाशगंगा में कई दुर्लभ योग बनते रहते हैं। इनका असर हर व्यक्ति पर देखने को मिलता है। इस साल धनतेरस पर 400 साल बाद अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। धनतेरस के दिन शिववास योग, यम पंचक और प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये योग प्रत्येक राशियों के लिए शुभ होंगे। इसके अलावा धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा के लिए इस संयोग में उनका पूजन विशेष शुभफलदायक होता है। कुछ राशियों के लिए यह धनतेरस अत्यंत शुभ रहेगी। इनके अलावा अष्ट महायोग भी इस दिन रहेंगे।
इतनी बजे लगेगा पुष्य नक्षत्र
पुजारी के अनुसार इस बार धनतेरस के दिन शुक्रवार है। मान्यता के अनुसार इसके चलते इस बार धनतेरस पर चांदी खरीदना अति शुभ रहेगा। पुष्य नक्षत्र सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 10 बजकर 29 मिनट तक है। इसी दिन शनि पुष्य योग धनतेरस वाले दिन सुबह 7:57 मिनट से लेकर रात तक है। धनतेरस पर 400 साल बाद ये योग बन रहा है। रवि पुष्य योग सुबह 10:29 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा। साथ ही अष्ट महायोग में हर्ष, सरल, शंख, लक्ष्मी, शश, साध्य, मित्र और गजकेसरी बनेंगे जो बेहद शुभ माने जा रहे हैं।
मिलेगा शिव व महालक्ष्मी का आशीर्वाद
पुजारी के अनुसार धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की प्रदोष काल में पूजा आराधना की जाती है। वहीं धनतेरस के दिन , शिववास योग, यम पंचक व प्रदोष व्रत का भी संयोग पड़ रहा है। यह संयोग दुर्लभ व अतिमहत्वपूर्ण है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान शिव का भी आशीर्वाद प्राप्त होने वाला है। इस महायोग में मंदिर में माता का विशेष श्रृंगार होगा।
हर राशि वालों को लाभ
मेष : शुभ योग लाभकारी होगा।
वृषभ : आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे है।
मिथुन : स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी।
कर्क : मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
सिंह : आय में बढ़ोतरी होगी। परिवार से लाभ होगा।
कन्या : भविष्य की योजनाओं में लाभ मिलेगा।
तुला : नौकरीपेशा लोगों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
वृश्चिक : आत्मविश्वास में वृद्धि, व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव रहेगा।
धनु : हर क्षेत्र में फायदा होगा और पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी।
मकर : अद्भुत योग बनने से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
कुंभ : पुराने निवेश से लाभ मिलेगा।
मीन : भाग्य का साथ मिलेगा और जरूरी कार्य बनेंगे।
Published on:
09 Nov 2023 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
