17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुखेडा: ग्राम सभा में विकास कार्यों पर मंथन

रतलाम

image

Newsdesk

Aug 17, 2026

datia news

datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-1705



सुखेडा. ग्राम पंचायत भवन पर स्वतंत्रता दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सरपंच महावीर मेहता की अध्यक्षता में हुई इस सभा में गांव के विकास को लेकर कई अहम प्रस्ताव पर विचार किया गया।

जनपद पूर्व सदस्य ज्ञानचंद जैन ने राजस्थान रोड़ पर रोकड़ीया हनुमान मंदिर से उपमंडी तक स्ट्रीट लाइट न होने से रात में आवागमन की परेशानी बताई। पूर्व सरपंच जयनारायण मालपानी ने गांव की नालियों में पसरी गंदगी के समाधान का मुद्दा उठाया। लोधा समाज ने काल भैरव मुक्तिधाम के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा राजस्थान रोड़ से मुक्तिधाम तक सीसी सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा। शिशु मंदिर स्कूल बाउंड्री से चेतन्य आश्रम कुटिया तक भी सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव आया। जैन और मालपानी ने गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन नीमचौक बाजार में ही करने की सलाह दी। उपस्थित लोगों ने गांव में साफ-सफाई और खुली टोंटियों से फिजूल बहते पानी पर भी चर्चा की। सचिव दिनेश तिवारी ने बताया कि व्यवस्था तभी सुचारु होगी जब लोग जल और सफाई शुल्क का भुगतान करें, क्योंकि लाखों रुपए बकाया हैं। इस दौरान 15वें और 16वें वित्त आयोग की वीबीजी रामजी योजना के तहत कार्ययोजना तैयार करने पर भी विचार किया गया। बैठक में सहायक सचिव योगेश पानेरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।