
Divya Patidar Joshi of Ratlam named Mrs Universe Central Asia 2021
रतलाम. विश्व के 120 देशों से आए कंटेस्टेंट हाल ही में साउथ कोरिया सियोल में आयोजित मिसेज यूनिवर्स 2021 ब्यूटी पेजेंट में शामिल हुए। इसमे रतलाम की डॉक्टर दिव्या पाटीदार जोशी मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया 2021 बनी है। डॉक्टर ने मिसेज यूनिवर्स इंस्पिरेशन अवार्ड जीता है। भारत देश का प्रतिनिधित्व कर मिसेज यूनिवर्स सेंट्रल एशिया व मिसेज यूनिवर्स इंस्पिरेशन का ताज व कई गिफ्ट हैंपर्स के साथ घर लौटी दिव्या इससे पहले मिसेज इंडिया माय आईडेंटिटी 2018 की विजेता रही है मिसेज यूरेशिया 2019 की टाइटल होल्डर भी रह चुकी है।
दिव्या ने पत्रिका को बताया कि सियोल में कई राउंड हुए जैसे कि सोशल एक्टिविटी फोरम राउंड, स्विमसूट राउंड, नेशनल कॉस्टयूम राउंड, इवनिंग गाउन राउंड। इसके साथ ही सभी कंटेस्टेंट को साउथ कोरिया के विभिन्न कल्चर के बारे में जानने का मौका मिला। प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता विभिन्न देशों में की जाती हैं। वहां बताया गया कि यह एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक जीवन यात्रा है, कोई किसी से आगे या पीछे नहीं हम सभी विद्यार्थी और हम ही शिक्षक हैं। सीखना और सिखाना हम सभी का कर्तव्य है। दिव्या इससे पहले मिसेज इंडिया माय आईडेंटिटी 2018 की विजेता रही है मिसेज यूरेशिया 2019 की टाइटल होल्डर भी रह चुकी है।
इनको दिया सफलता का श्रेय
दिव्या अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां को देती है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति डॉक्टर हामिद अंसारी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेशनल सर्विस स्कीम मे सेवा के लिए सम्मानित किया है। दिव्या रतलाम नगर निगम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर हैं और कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए कई अभियान से जुड़ी है। दिव्या इससे पहले मिसेज इंडिया माय आईडेंटिटी 2018 की विजेता रही है मिसेज यूरेशिया 2019 की टाइटल होल्डर भी रह चुकी है।
Published on:
07 Jul 2022 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
