
patrika
रतलाम। ग्रहों के राशि परिवर्तन से बेहतर व खराब फल दोनों मिलते है। 24 फरवरी को शुक्र तो 25 फरवरी को बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है। शुक्र ने दिन में 12.30 बजे राशि बदल ली है, जबकि बुध 25 फरवरी को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर राशि परिवर्तन करेगा। शुक्र धनु राशि से मकर राशि में तो बुध कुंभ राशि से मीन राशि में जा रहे है। इससे हर राशि के उपर अलग-अलग फल प्राप्त होंगे। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे पैलेस रोड पर भक्तों को ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फल के बारे में बता रहे थे।
ये उपाय करना है जरूरी
ज्योतिषी आनंद ने बताया कि मेष राशि वाले बेहतर फल के लिए सुबह गणपति स्त्रोत का पाठ करें, जबकि वृषभ राशि वालों को गाय को चारा डालने से लाभ होगा। मिथुन राशि वाले भोजन या अन्न का दान करें तो कर्क राशि वाले पक्षियों को दाना डालने से बेहतर लाभ ले पाएंगे। सिंह राशि की बात करें तो इनको सूर्य को जल चढ़ाने से लाभ होगा तो कन्या राशि वालों को विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ से लाभ होगा, जबकि तुला राशि वालों को मिष्ठान के दान से लाभ होगा। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है, इस राशि वालों को माखन बांटने से तो धनु राशि वालों को पुस्तक बांटने से लाभ होगा। मकर राशि वालों को फल के दान से, कुंभ राशि वालों को अन्न के दान से तो मीन राशि वालों को पानी के दान से लाभ होगा।
ये मिलेगा राशिफल ग्रह परिवर्तन से
मेष राशि वालों को व्यय बढेग़ा तो वृषभ राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को यात्रा च लेखन से लाभ होगा तो कर्क राशि वालों को भाग्य का उदय होगा। सिंह राशि वालों को तनाव होगा तो कन्या राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। तुला राशि वालों को मेहमान की सेवा करने का लाभ मिलेगा तो वृश्चिक राशि वालों को पे्रम के मामलों में सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों को वाहन सुख में परेशानी आएगी तो मकर राशि वालों को कार्यसिद्ध होने से प्रसन्नता रहेगी। कुंभ राशि वालांे को परिवार में प्रभाव बढऩे का लाभ मिलेगा तो मीन राशि वालों को निवेश के बाद भी धन लाभ नहीं मिलेगा।
Published on:
24 Feb 2019 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
