4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजना बस स्टैंड सिटी फोरलेन का मामला: अफसर-इंजीनियर हमारे साथ चलकर देखें, कितने चौड़े हैं फोरलेन

सड़क पर राजनीति- भाजपा संगठन मंत्री का घेराव, प्रभारी कलेक्टर से मांगा जवाब

3 min read
Google source verification
patrika

रतलाम। शहर के बाजना बस स्टैंड पर सिटी फोरलेन की जद में आ रहे निर्माण पर मचा कोहराम शुक्रवार को भी जारी रहा। वित्त आयोग के अध्यक्ष और पूर्व गृहमंत्री ने सुबह भाजपा के संगठन मंत्री को फोरलेन के नियम बताए और प्रशासन की मनमानी की बात कही। शाम को रहवासियों के साथ प्रभारी कलेक्टर से मापदंडों पर जवाब मांगा और कहा कि अफसर-इंजीनियर हमारे चलकर देखें कि शहर में फोरलेन कितने चौड़े है, फिर एक इलाके में नियम क्यों नहीं माने जा रहे। रहवासियों के विरोध और प्रदर्शन के चलते फिलहाल प्रशासन का रूख भी नरम हो गया है। प्रभारी कलेक्टर ने लोनिवि के अधिकारियों से चिन्हांकन संबंधी जानकारी लेने की बात कही है। वहीं, रहवासी उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे है।


प्रभारी कलेक्टर ने कहा, आपके सवालों पर लोनिवि से लेंगे जवाब, फोटो-आरटी ०९००

बाजना बस स्टैंड सिटी फोरलेन पर कब्जे हटाने के बाद भी १०४ फीट के नियम में उलझे रहवासी शुक्रवार को दोपहर के बाद प्रभारी कलेक्टर सोमेश मिश्रा से मिलने पहुंचे। वित्त आयोग अध्यक्ष व पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के साथ रहवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मिश्रा से चर्चा की। चर्चा के दौरान कोठारी ने लोक निर्माण विभाग के चिन्हांकन पर सवाल खड़े किए और कहा कि शहर में सभी जगह निर्मित सिटी फोरलेन पर एक ही नियम लागू होता है, लेकिन कम यातायात दबाव वाले बाजना बस स्टैंड सिटी फोरलेन पर प्रशासन मनमानी करते हुए खाली जगह को भी इस दायरे में ले रहा है। इससे कई लोगों के आवास और निर्माण बिना वजह अतिक्रमण के दायरे में आ गए है। जबकि रहवासियों ने अपनी स्वेच्छा से पहले ही लाल निशान वाले कब्जे हटा दिए है। अब नाली और डिवाइडर के नाम पर अतिरिक्त जगह लेकर रहवासियों को परेशान किया जाने लगा है। रहवासियों के सवालों के बीच प्रभारी कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि आपके सवालों पर लोनिवि से जवाब मांगा जाएगा, इस संबंध में मिश्रा ने नियमों के तहत ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा संगठन मंत्री बोले, सभी पक्षों से बात लेंगे जानकारी, फोटो-आरटी ०९००
भाजपा में आजीवन निधि की राशि की समीक्षा बैठक में आए उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को बाजना बस स्टैंड के रहवासियों ने शुक्रवार को घेर लिया। रहवासियों का कहना है की फोरलेन की आड़ में उनके आवास को तोड़ा जा रहा है। वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने भी रहवासियों के साथ पक्ष रखा। इसके बाद संगठनमंत्री जोशी ने कहा की वे इस मामले में चर्चा करेंगे। सुबह ११ बजे बाजना बस स्टैंड के रहवासी भाजपा के पैलेस रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। रहवासियों का कहना था की वे प्रशासन के निर्देश के बाद अपने अतिक्रमण को हटा चुके है। शहर में हो रहे विकास कार्य में वे बाधा नहीं बनेंगे। वर्षो से जिस आवास में रह रहे है, उसको तोडऩे की बात कही जा रही है। कोठारी ने संगठन मंत्री को बताया की रहवासी प्रशासन से लेकर शहर विधायक के पास भी गए, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। इसके बाद संगठन मंत्री जोशी ने भरोसा दिया की वे मामले में सभी पक्ष से चर्चा करेंगे। बाद में जोशी ने आजीवन निधि पर पदाधिकारियों से चर्चा की। पहले जिले के पदाधिकारियों से चर्चा हुई, बाद में मंडल स्तर पर चर्चा की है।

८० और १०४ फीट के बीच उलझा है मामला
मामले में बुधवार रात को करीब ९ बजे नगर निगम के कर्मचारी बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचे थे। उन आवास के बाहर नोटिस चस्पा किए गए, जो टूटने से रह गए थे। इससे नाराज होकर स्थानीय रहवासियों ने धरना शुरू कर दिया था। इसके बाद गुरुवार को कोठारी पहुंचे थे व बुलडोजर को स्वयं पर चलवाने की चुनौती दी थी। इसके बाद शहर की राजनीति गर्म हो गई। शुक्रवार को जब भाजपा के संगठन के मंत्री आए तो उनके सामने भी लोगों ने नारजगी जताई। रहवासियों का कहना है की जब ओर जगह ८० फीट के नियम को माना जा रहा है तो उनके मोहल्ले में ही १०४ फीट का नियम क्यों प्रशासन अड़ा हुआ है। वहीं, प्रशासन अब अगले कुछ दिनों तक कब्जे हटाने की कार्रवाई नहीं करेगा।

नियम एक समान होते है
शहर में यह पहला सिटी फोरलेन नहीं है, पहले भी बने है लेकिन बाजना बस स्टैंड सिटी फोरलेन के लिए नियम ही बदले जा रहे है। इससे तो रहवासियों के सामने दुविधा खड़ी हो गई है। जब ८० फीट में सबकुछ हो रहा है तो फिर इसे बढ़ाने की जरूरत क्या है। हमने संगठन मंत्री को भी इससे अवगत कराया है और प्रभारी कलेक्टर से भी बात की है।

- हिम्मत कोठारी, अध्यक्ष वित्त आयोग मप्र

रहवासियों को आश्वस्त कराया
हमने रहवासियों और प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त कराया है कि नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग से भी दायरे के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

- सोमेश मिश्रा, प्रभारी कलेक्टर रतलाम

Story Loader